Lok Sabha member dedicates four ambulances to people to fight Kovid epidemic Jalandhar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : लोकसभा सदस्य चौधरी संतोख सिंह ने आज शुक्रवार को ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स से चार एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया / यह चारों एम्बुलैंस एक निजी चैनल की तरफ से कोविड-19 के विरुद्ध चल रही जंग में सहयोग के लिए सीएसआर (कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत ज़िला प्रशासन को दी गई हैं / इस अवसर पर उनके साथ विधायक रजिन्दर बेरी, चौधरी सुरिन्दर सिंह, मेयर जगदीश राज राजा और जिलाधीश घनश्याम थोरी भी मौजूद थे /
..
इस दौरान सांसद चौधरी संतोख सिंह ने इस नेक कार्य के लिए निजी चैनल का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे जिला प्रशासन को महामारी के साथ प्रभावशाली तरीके से लड़ने में सहायता मिलेगी / उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कोविड-19 मरीज़ों खासकर गंभीर रोगियों की बढ़िया देखभाल और इलाज को यकीनी बना रही है /
उन्होंने कहा कि सबसे ज़्यादा ध्यान बुज़ुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले मरीज़ों की देखभाल की तरफ दिया जा रहा है, जिन्हें इस वायरस से ज्यादा खतरा है / उन्होंने कहा कि यह चारों एम्बुलैंस अस्पतालों में मरीज़ों का समय सिर इलाज सुनिश्चित करने में सहायता करेंगी /

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस मानवीय जान-माल के लिए एक बड़ा ख़तरा है और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने में वचनबद्ध है कि लोगों को किसी किस्म की कोई दिक्कत पेश न आए / चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी और लोगों को बढ़िया सेहत सुविधाएं यकीनी बनाई जा रही हैं /
. .उन्होंने कहा कि आज जब इस महामारी को रोकने के लिए सामुहिक प्रयास करने की ज़रूरत है, ऐसे समय में जी इंटरटेनमेंट की तरफ से सहयोग एक प्रशंसनीय कदम है / इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, एसडीएम डॉ. जय इन्द्र सिंह, कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह लाली, हनी जोशी व अन्य मौजूद थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Lok Sabha member dedicates four ambulances to people to fight Kovid epidemic Jalandhar Punjab




































