PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

के.एम.वी. द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि,

KMV Pays Tribute to Mahatma Gandhi on the Occasion of Gandhi Jayanti

KMV Pays Tribute to Mahatma Gandhi on the Occasion of Gandhi Jayanti

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2020 तथा आउटलुक मैगजीन के सर्वेक्षण में टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तिकरण की सीट, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई /

.
.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने ज्योति प्रज्वलन कर इस प्रोग्राम का आगाज़ किया तथा इसके बाद महात्मा गांधी जी के पसंदीदा भजन वैष्णव जन ने सभी के मनों में बापूजी के प्रति सतिकार की भावना पैदा की /

मैडम प्रिंसिपल ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए नौजवानों को इस परीक्षा की घड़ी में गांधीजी के दर्शाए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया / गांधी जी एवं उनकी विचारधारा के संबंध में बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्वदेशी, स्वच्छता एवं सर्वोदया के सिद्धांतों पर अमल करना मौजूदा समय में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण बन गया है /

.

इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में 2007 से किसी भी कॉलेज में स्थापित अपनी ही किस्म के पूरे उत्तरी भारत में पहले गांधियन स्टडीज सेंटर द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों में गांधी जी के दर्शन एवं उनकी विचारधारा को फैलाने एवं इसके संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए किए जाते निरंतर प्रयत्नों की प्रशंसा की /

.

उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के संबंध में विद्यालय द्वारा साल भर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छ सशक्त भारत के लिए रन के साथ-साथ शहर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी, पेंटिंग एवं डिबेट प्रतियोगिता, ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता आदि शामिल है / इसके साथ ही उन्होंने डॉ. मोनिका शर्मा, डायरेक्टर, गांधियन स्टडीज़ सेंटर द्वारा पूरे जोश से उत्साह के साथ किए जाते कार्यों की प्रशंसा की /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

KMV Pays Tribute to Mahatma Gandhi on the Occasion of Gandhi Jayanti