PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब सीएम कैप्‍टन अमरिंदर की रैली के बाद फायरिंग के मामले में एक गिरफ्तार,

patiala firing after captain amarinder singh rally at patiala and incident near chief minister residence PTB Big Breaking news

patiala firing after captain amarinder singh rally at patiala and incident near chief minister residence

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ पटियाला (रिपोर्ट) तरुण शर्मा : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह यहां रैली के बाद हुई फायरिंग के मामले मे पुलिस ने एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है / पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्‍य लाेगों की तलाश की जा रही है / मुख्‍यमंत्री की यहां रैली के बाद दो गुटाें के बीच फायरिंग हो गई थी / इससे शहर मेें हड़कंप मच गया। फायरिंग में दो युवक घायल हो गए थे /

.

आपको बता दें कि पटियाला में रविवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के रैली के बाद रैली स्थल से कुछ दूरी पर फायरिंग हो गई थी / बताया जाता है कि दो गुटों के बीच इस फायरिंग में करीब 10 राउंड गोलियों चलीं / पुलिस ने सोमवार को इस मामले मे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया /

.

वहीं थाना सिविल लाइन के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित का नाम सोनू पेंटर है / उसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा / फिलहाल वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं हुए हैं / घटना में घायल दोनों युवकोंं की हालत स्थिर बताई जा रही है /

आपको यह भी बता दें कि पटियाला में विकाय कार्यों का शिलान्यास करने के बाद इस रैली का आयोजन किया गया था / फायरिंग की घटना रैली खत्म होने के करीब 15 मिनट बाद नगर निगम कार्यालय से करीब 350 मीटर दूर और पटियाला स्थित मुख्यमंत्री के आवास से करीब नेशनल इंस्टीच्यूट आफ स्पोर्टस के चौराहे के पास हुई /

उस समय तक कैप्टन रैली स्थल से जा चुके थे लेकिन करीब दस राउंड फायर होने के कारण पुलिस में हड़कंप मच गया / जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर फरार हो चुके थे / बताया गया है कि हमला करवाने वाले भी रैली में शामिल हुए थे / पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया है / सूत्रों के अनुसार एक को गिरफ्तार भी किया गया है लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है /

.

फायरिंग में घायल पटियाला के सीआइए स्टाफ कार्यालय के समीप रहने वाले चरणजीत सिंह को दो व रिशी कालोनी के रहने वाले रेहान की पीठ पर एक गोली लगी है / दोनों कांग्रेस पार्षद संदीप मल्होत्रा के साथ रैली में आए थे / पार्षद मल्होत्रा ने कहा कि हरविंदर जोई ग्रुप ने हमला किया है / आरोप है कि जोई ने अपने साथियों को बुलाकर फायरिंग करवाई /

.

घायल रेहान ने कहा कि जोई भी रैली में शामिल हुआ था, रैली के बाद उसके साथियों ने फायरिंग की, दूसरी ओर हरविंदर जोई ने आरोप को पूरी तरह नकार दिया / जोई ने कहा कि फायरिंग करने वाले उसके साथी नहीं थे / रैली से लौटते समय कुछ युवकों ने उसके साथ हाथापाई की और दो युवकों ने फायरिंग की / वह खुद अपना बचाव करते हुए वहां से भागा /

डीएसपी योगेश शर्मा ने कहा कि रैली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे / एनआइएस चौक के पास रैली के समय नाकाबंदी की गई थी / रैली खत्म होने पुलिस कर्मचारी वापस लौट रहे थे / इसी दौरान फायङ्क्षरग हुई / दोनों गुट रैली में थे और एक गुट ने अपने अन्य साथी बुलाकर फायरिंग करवाई / मामले की जांच की जा रही है /

.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों गुटों में करीब पांच महीने पहले थाना अनाज मंडी इलाके में हुई एक हत्या के मामले में रंजिश होने की बात सामने आ रही है / फिलहाल थाना सिविल लाइन में हरविंदर सिंह जोई, अमर, शिबू गुरी धालीवाल, सोनू पेंटर और गोपी को नामजद करके इरादा-ए-कत्ल के आरोप में केस दर्ज किया गया है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

patiala firing after captain amarinder singh rally at patiala and incident near chief minister residence