PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो की तरफ से जागरूकता सप्ताह की शुरूआत, वेबीनार के जरिए एसएसपी ने किया जागरूक,

Vigilance Bureau's Awareness Week begins against corruption SSP made aware through webinar Jalandhar

Vigilance Bureau’s Awareness Week begins against corruption SSP made aware through webinar Jalandhar

भ्रष्टाचार मुक्त समाज के सृजन के लिए लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने और शिकायत दायर करने की अपील,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार विरुद्ध चलाई गई मुहिम के संदर्भ में विजीलैंस ब्यूरो पंजाब की तरफ से तारीख़ मंगलवार को विजीलेंस जागरूकता सप्ताह की शुरूआत की गई जोकि 2 नवंबर 2020 तक चलेगा /

.

इस बारे विस्तृत जानकारी देते हुए जालंधर रेंज के एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि मंगलवार को पुलिस लाइंस में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विजीलेंस ब्यूरो, जालंधर के कर्मचारी और विजीलेंस ब्यूरो यूनिट, जालंधर के डी.ऐस.पी. दलबीर सिंह और उनके कार्यक्षेत्र में तैनात कर्मचारियों ने भाग लिया /

.

इस दौरान वहां मौजूद सभी अधिकारियों व मुलाजिमों को अपना काम मेहनत, लगन व ईमानदारी से करने की कस्म दिलाई गई / इसके अलावा सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक, होशियारपुर के सहयोग के साथ वेबीनार के जरिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक के जीएम राजीव शर्मा, उप रजिस्ट्रार उमेश कुमार वर्मा अपने अंतर्गत आने वाले स्टाफ के साथ शामिल हुए /

विजीलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज के एसएसपी दलविंदर सिंह ढिल्लों ने इस दौरान विजीलेंस ब्यूरो की कार्यशैली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी, साथ ही वेबीनार में भ्रष्टाचार बढ़ने के कारणों पर भी चर्चा की गई / उन्होंने बताया कि आम तौर पर सरकारी दफ्तरों के बाहर प्राईवेट एजेंट संगठित होकर आम जनता को अपना निशाना बनाते हैं, जिसके साथ सम्बन्धित महकमों की साख को भी धक्का लगता है /

Vigilance Bureau's Awareness Week begins against corruption SSP made aware through webinar Jalandhar

उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून के मुताबिक सरकारी मुलाजिम भी इस गलत काम की वजह से कानूनी कार्रवाई के पात्र बन जाते हैं / इस दौरान बैंकों के जरिए होने वाले फ्रॉड को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई / वेबीनार में सभी मुलाजिमों व अधिकारियों को अपील की गई कि वे अपने बच्चों, दोस्तों, रिश्तेदारों को विजीलेंस जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बताएं और सभी लोग मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करें / ताकि एक भ्रष्टाचार मुक्त समाज का सृजन किया जा सके /

.

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकारी दफ्तरों में अपना काम करवाने के लिए संयम रखें और काम जल्दी करवाने के चक्कर में किसी मुलाजिम व अधिकारी को पैसे की पेशकश करके भ्रष्टाचार को उत्साहित न करें / एसएसपी विजीलेंस ने कहा कि अगर किसी भी विभाग का कोई अधिकारी या मुलाजिम उनसे कोई काम करने के बदले रिश्वत की मांग करता है तो वह इसकी शिकायत करें अपनी

.

अगर कोई व्यक्ति अपनी पहचान गुप्त रखना चाहता है तो किसी भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी उन से कोई काम करने के बदले रिश्वत की माँग करता है तो वह विजीलेंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 पर संपर्क कर सकता है / इस दौरान बैंक अधिकारियों व मुलाजिमों की तरफ से कुछ सवाल भी पूछे गए, जिनका एसएसपी विजीलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने मौके पर ही जवाब दिया /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

Vigilance Bureau’s Awareness Week begins against corruption SSP made aware through webinar Jalandhar