PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

चीन बॉर्डर पर फिर हुई भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों में झड़प, 20 से ज्यादा चीनी सैनिक हुए घायल,

india china face lac dispute indian army and chinese army clash live updates

india china face lac dispute indian army and chinese army clash live updates

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ लद्दाख : पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर तनाव के बीच सिक्किम में भारत और चीन की सेना के बीच झड़प हुई है / बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले सिक्किम के ना कूला में चीनी सेना ने बॉर्डर की यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया था और उसके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में बढ़ने की कोशिश कर रहे थे / इस दौरान भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को रोक लिया /

.

.

तीन दिन पहले ना कूला में भारत और चीन के सैनिक आपस में भिड़ गए, जिसमें चार भारतीय और 20 चीनी जवान घायल हुए हैं / भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया / हालांकि, अभी स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन स्थिर है / भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय क्षेत्र के साथ सभी प्वॉइंट पर मौसम की स्थिति खराब होने के बावजूद कड़ी चौकसी बरती जा रही है /

.

.

भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों के इस कदम से एलएसी पर हालात तनावपूर्ण है / इस तनाव को कम करने के लिए पूर्वी लद्दाख के मोल्डो में भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच कल 9वें दौर की बातचीत हुई / करीब 15 घंटे तक चली इस बैठक का निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है, लेकिन भारत ने एलएसी पर तनाव को कम करने की अपील की /

.

सिक्किम के ना कूला में घुसपैठ की कोशिश उस वक्त हुई है, जब खबरें है कि चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख से अपने 10 हजार जवानों को हटाया है / भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख के अलावा सिक्किम समेत कई इलाकों से चीनी सेना ने अपनी तैनाती को कम किया है, लेकिन जवान अभी भी डटे हैं / इस वजह से भारतीय सेना ने अपने जवानों की तैनाती बनाई रखी है /

.

आपको बता दें कि एलएसी पर पिछले कई महीनों से तनाव का माहौल है / 15 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिक और भारतीय जवान भिड़ गए थे / इस दौरान 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जबकि चीनी सेना के कई अफसर-जवान मारे गए थे, लेकिन चीनी सेना आज तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

india china face lac dispute indian army and chinese army clash live updates