PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

Tokyo Olympics 2021 अर्जेंटीना पर भारत की जीत में LPU के स्टूडेंट का रहा शानदार प्रदर्शन,

tokyo olympics 2021 lpu students varun kumar and harmanpreet score two goals against argentina Jalandhar PTB Big Breaking News

PTB City न्यूज़ जालंधर : भारतीय हाकी टीम में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 7 विद्यार्थियों ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं / भारत ने अर्जेंटीना, जो वर्तमान में दुनिया में सातवें स्थान पर है, को हराकर 3-1 की बड़ी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है / एलपीयू के एमबीए के छात्र वरुण कुमार और हरमनप्रीत सिंह ने प्रतिद्वंद्वी-टीम के खिलाफ एक-एक गोल किया, जबकि उनकी टीम के साथी विवेक सागर प्रसाद ने भी एक गोल दागा / 

.

.

चार मैचों में तीन जीत के साथ भारत पूल ए में दूसरे स्थान पर है / पहले स्थान पर अपराजित ऑस्ट्रेलिया है / न्यूज़ीलैंड पर 3-2 की चुनौतीपूर्ण जीत के बाद, स्पेन को 3-0 से हराकर और अब अर्जेंटीना को हराकर 8 बार की ओलिंपिक चैंपियन भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर ओलंपिक पदक प्राप्त करने की ओर अग्रसर है / भारत को आखिरी पदक गोल्ड के रूप में 1980 के मास्को ओलिंपिक में मिला था / 

.

.

भारतीय टीम को 30 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे मेजबान जापान के खिलाफ पूल ‘ए’ का मैच खेलना है / भारत एक अगस्त को सुबह 6 बजे पूल बी से विजेता टीम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगा / क्वार्टर फ़ाइनल जीतने पर 3 अगस्त सुबह 7 बजे सेमीफाइनल मुकाबला होगा / फाइनल 5 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे होगा / एलपीयू के अन्य छात्रों नीरज चोपड़ा (भाला फेंक), अमोज जैकब (रिले रेस), बजरंग पुनिया (कुश्ती) के लिए प्रतियोगिताएं 4 अगस्त से शुरू होंगी / 

.

.

अर्जेंटीना के खिलाफ जीत ने निश्चित रूप से एलपीयू के एमबीए छात्र-मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है / एलपीयू पहले ही अपने पदक विजेताओं के लिए प्रतिष्ठित नकद पुरस्कारों की घोषणा कर चुकी है / टीम इंडिया को बधाई देते हुए एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने एक बार फिर शीर्ष पर पहुंचने के लिए उत्साह बरकरार रखने का आह्वान किया /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें