PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

मरणोपरांत नेत्रदान महादान के संदेश को फैलाने हेतु शहरवासियों से की अपील,

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].

message of Netrandan Mahadan Innocent Hearts Group

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट व कलाश्री (बी.एम.सी. चौक) के सहयोग से 73-ऊधम सिंह नगर जालन्धर में नेत्रदान जागरूकता दिवस मनाया गया / यह दिवस हर वर्ष अर्चित व धु्रव अग्रवाल की याद में मनाया जाता है / यह वे महान बच्चे हैं जिनकी आंखें मरणो रांत दान कर दी गईं और जिससे तीन लोगों को आंखों की रोशनी प्राप्त हुई /

[smartslider3 slider=7].

बौरी मैमोरियल ट्रस्ट के मैडीकल सचिव डॉ. चंद्र बौरी व कलाश्री के श्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि जिस प्रकार पश्चमी देशों में अंगदान व नेत्रदान एक पवित्र काम माना जाता है और वहां लोग इतने जागरूक हैं कि स्वेच्छा से ही इस काम के लिए आगे आते हैं और स्वयं को रजिस्टर्ड करवाते हैं / उसी प्रकार ज़रूरी है कि मरणोपरांत नेत्रदान करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के अभियान में तेज़ी लाई जाए /

इसके साथ ही सरकार से अपील की जाएगी कि 12वीं कक्षा के सिलेबस में एक पाठ डाला जाए, जिससे बच्चों में यह जागरूकता आए कि मरणो रांत नेत्रदान अथवा अंगदान कैसे कई लोगों की जि़ंदगी संवार सकता है / पश्चमी देशों की तरह ड्राइविंग लाईसैंस व नागरिकता से जुड़े अन्य रजिस्टर्ड करवाने का मौका मिल सकता है / उन्होंंने बताया कि लगभग 20 संस्थाएं इस अभियान पर तेज़ी से काम करेंंगी और अस्पतालों मेंं डाक्टरों व पुलिस कर्मचारियों को भी इस बारे जागरूक करने के लिए काम किया जाएगा /

डॉ. चंद्र बौरी व डॉ. अनूप बौरी ने शहरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर खुद को रजिस्टर्ड करवाएं / इसके साथ-साथ वह व्यक्ति जिन्हें आंखों की ज़रूरत है वह भी कॉरनिया ट्रांसप्लांट के लिए खुद को रजिस्टर्ड करवाएं / समय पर उन्हें सूचित कर दिया जाएगा ताकि उन्हें आंखें दान की जा सकें और वह दुनिया को अपनी आंखोंं से देख सकें / अब तक लगभग 4980 लोग मरणो रांत नेत्रदान के लिए स्वयं को रजिस्टर्ड करवा चुके हैं और लोगों में और जागरूकता फैलाने की बेहद आवश्यकता है ताकि इस महान काम को आगे बढ़ाया जा सके /

message of Netrandan Mahadan Innocent Hearts Group