PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते गुलाब देवी रोड पर एक चाय वाले ने कुतिया को गला घोंटकर ही मार डाला / इससे पहले उसने कुतिया की डंडों से पिटाई भी की, आरोपी चाय वाला इस बात से गुस्सा हुआ कि कुतिया ने उसे क्यों काटा / जब इलाके के लोगों ने इसका विरोध जताया तो वह बदतमीजी करने लगा /
. .मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चाय वाले को हिरासत में ले लिया है / कुतिया की लाश पुलिस को कूड़े के ढ़ेर से बरामद हो गई है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली महिला राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके यहां आवारा कुत्ते-कुतिया का जोड़ा रहता है / मोहल्ले के लोग उन्हें खाना देते हैं / उन्होंने कभी किसी को नहीं काटा / कुतिया अक्सर गुलाब देवी रोड पर चाय वाले की रेहड़ी के नीचे सो जाती थी / इसी बात से रेहड़ी वाले को गुस्सा आ गया /
..
उसने पहले उसे झाड़ू से मारकर भगाया / फिर डंडा उठाया तो कुतिया ने डरकर उसे काट लिया / इसके बाद उसने पहले कुतिया को डंडों से पीटा, फिर प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला घोंट दिया / कुतिया के मरने के बाद वह उसे पास ही कूड़े के ढ़ेर में फेंक आया / वहीं इस घटना के बाद चाय वाले सुनील कुमार ने कहा कि उसने कुतिया को नहीं मारा / कुतिया ने उसे काटा तो उसने एक बार डंडा मारकर उसे भगा दिया था, ताकि वह उसकी रेहड़ी के आसपास गंदगी न फैलाए / उसे झूठा फंसाया जा रहा है /
. .वहीं घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, जिनको राजू नाम की महिला ने शिकायत दी थी / उसके आधार पर आरोपी चाय वाले पर धारा 107,151 की कार्रवाई की गई है / वहीं पुलिस का कहना है कि कुतिया के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आगे की करवाई उसके बाद की जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































