PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

नकोदर के डेरा बाबा मुराद शाह जी की ट्रस्ट से संबंधित सदस्यों ने की भक्तों से अपील, पढ़ें पूरी खबर

dera baba murad shah ji made this appeal to the sangat Jalandhar FIR Registered Against Punjab Famous Singer Gurdas Maan In Nakodar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते नकोदर में स्थित प्रसिद्ध डेरा बाबा मुराद शाह जी की ट्रस्ट से संबंधित सदस्यों ने भक्तों से अपील की है / इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो सोशल मीडिया पर गलत और एक-दूसरे के प्रति नफरत भरी पोस्टें डाली जा रही है उनका विश्वास ना किया जाए /

.

.

उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि डेरा बाबा मुराद शाह जी ट्रस्ट द्वारा किसी भी तरह का एकत्र करने की अपील नहीं की गई है / ट्रस्ट ने यह भी कहा है कि जो भी व्यक्ति खुद को साईं जी का भक्त या सेवक बताकर नफरत भरी पोस्टें सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं उनका दरबार से कोई संबंध नहीं है /

.

.

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यह सारे लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए खुद को साईं जी का भक्त बता कर गलत अफवाह फैला रहे हैं / उन्होंने कहा कि साईं जी ने हमेशा आपसी भाईचारे का संदेश दिया है और इससे बड़ा उद्देश्य है कि सभी धर्मों का सत्कार किया जाए, इसीलिए डेरा बाबा मुराद शाह जी ट्रस्ट द्वारा अपील की जाती है कि किसी भी गलत बयानबाजी के चलते नफरत फैलाने की कोशिश न की जाए /

.

.

आपको बता दें कि बीते दिन पंजाब के मशहूर गायक गुरदास मान पर नकोदर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है / जानकारी के अनुसार पंजाबी गायक गुरदास मान के खिलाफ पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में नकोदर में FIR दर्ज की गई है / आपको यह भी बता दें कि नकोदर के मेले के दौरान गुरदास मान ने डेरा बाबा मुराद शाह लाडी शाह को श्री गुरु अमरदास जी का वंश बताया था, जिसे सिख संगठनों ने गुरु का अपमान बताया / पुलिस ने सिख संगठन के नेता के बयान पर थाना नकोदर में केस दर्ज किया है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें