PTB Big न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला रेल कोच फैक्टरी में CBI ने छापा मारकर भ्रष्टाचार के केस में चीफ इंजीनियर सुरेश चंद मीना को काबू किया है / बीती रात करीब 2:30 बजे चंडीगढ़ से आई सीबीआइ की टीम ने छापा मारा / सीबीआइ सुरेश मीना को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है / CBI को उनके घर से 2.5 लाख रुपए कैश व दस्तावेज बरामद हुए हैं / मुख्य इंजीनियर सुरेश रेल कोच फैक्ट्री में वर्कशाप व बिल्डिंग आदि का काम देखते थे /
. . .जानकारी मिली है कि किसी ठेकेदार की ओर से सीबीआइ को इसके खिलाफ शिकायत दी गई थी / वहीं शिकायत करने वाले की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है / PRO RCF ने इसकी पुष्टि की है / बता दें कि आरसीएफ में ग्राउंड, कालोनी, गोल्फ कोर्स, वर्कशाप आदि सभी काम चीफ इंजीनियर सुरेश की देख-रेख में ही होते थे / इसी में भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही थी /
.
.वहीं उनकी गिरफ्तार के बाद कई बड़े अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है / उधर, सीबीआइ की तरफ से इस मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई / बीती रात CBI की ओर से की गई कार्रवाई के बाद मुख्य इंजीनियर का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है / बताया जा रहा है कि मुख्य इंजीनियर को गिरफ्तार करने के लिए पांच अफसरों की टीम चंडीगढ़ से आई थी / सीबीआइ कुछ घंटे तक घर की तलाशी लेती रही / वहीं तलाशी के दौरान उन्हें कैश व दस्तावेज बरामद हुए हैं /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































