PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर सुखचैन सिंह गिल ने पुलिस लाइन जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस के सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक ली / इस बैठक में पुलिस कमिश्नर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए / इस बैठक डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर जगमोहन सिंह के साथ-साथ कमिश्नरेट पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी और थानों के प्रभारी मौजूद रहे /
. .इस बैठक में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर सुखचैन सिंह गिल ने निर्देश दिया कि थाने में आने वाली सभी शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए / इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाए थाने में आए शिकायत देने वालों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े /
..
पुलिस कमिश्नर ने बैठक में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को यह आदेश दिया कि कमिश्नरेट पुलिस के नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाई जाए और अगर कोई व्यक्ति नशे की तस्करी या सप्लाई में संलिप्त पाया जाए तो उसके खिलाफ तत्काल केस दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए जिससे कमिश्नरेट में नशा तस्करों के जाल को तोड़ा जा सके /
. .बैठक में पुलिस कमिश्नर ने यह निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी अपने हलकों में रहने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखें और उनके खिलाफ अभियान चलाकर उन पर नकेल कसी जाए इसके साथ ही जेल से जमानत पर आए अपराधियों पर भी नजर रखी जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके / शहर में चोरी स्नैचिंग और लूटपाट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए नाकेबंदी और चेकिंग बढ़ाई जाए जिससे इन घटनाओं पर रोक लग सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































