PTB News

Latest news
पंजाब कांग्रेस का 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक': राजा वड़िंग की 'कप्तानी' बरकरार, चन्नी संभालेंगे 'मोर्चा' ... जेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में 'बेबी बॉय' की जगह 'बेबी गर्ल' होने पर भारी हंगामा; परिजनों ने लगाया बच्च... पंजाब सरकार ने पूरा किया चुनावों से पहले महिलाओं को दिया हुआ वादा, सीएम मान की सभा में मौजूद महिला क... जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज...

जालंधर में गैस एजेंसी कर्मचारियों ने की शरेआम गुंडागर्दी, सिलेंडर का वजन कम निकलने का विरोध करने वाले उपभोगता को ही पीट डाला,

jalandhar customer protested against the reduction in the weight of the cylinder the customer was abused instead of registering the case the police was making a compromise Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में एक गैस एजेंसी के कर्मचारियों की गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है / उन्होंने पहले तो कम वजन का सिलेंडर थमा दिया / जब कस्टमर ने इसका विरोध करते हुए वीडियो बनानी शुरू की तो वो भद्दी गालियां देने लगे / मामले के बारे में एसएचओ से लेकर पुलिस कमिश्नर तक शिकायत की लेकिन कार्रवाई के बजाय समझौता कराया जा रहा है / पुलिस अफसरों की तरफ से सही सुनवाई न होते देख पीड़ित कस्टमर ने वीडियो वायरल कर दी /

.

.

फगवाड़ा गेट में इलैक्ट्रिकल शॉप चलाने वाले न्यू ग्रीन माडल टाउन निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि उनके भाई अंकुश गुप्ता ने गैस सिलेंडर बुक कराया था / जब एजेंसी का कर्मचारी डिलीवरी देने आया तो उन्हें सिलेंडर का वजन कम लगा / उन्होंने गैस कम होने की बात कही तो कर्मचारी ने कहा कि सिलेंडर पूरा भरा है, चाहे तो उनके कंडे से वजन कर लो /

.

कर्मचारियों ने अपने कंडे से वजन किया तो वह 31 किलो 500 ग्राम निकला / कस्टमर ने कहा कि जब सिलेंडर का गैस समेत वजन 30 किलो 100 ग्राम होना चाहिए तो उनके कंडे में ज्यादा कैसे आ रहा? उन्हें शक हो गया कि कर्मचारियों ने अपने कंडे के साथ भी छेड़छाड़ कर रखी है / इसके बाद कस्टमर ने अपने कंडे से वजन किया तो वह 28 किलो 60 ग्राम निकला / जब उन्होंने कर्मचारियों को इसके बारे में पूछा तो वो बहस करने लगे / पोल खुलने पर वह भरा हुआ सिलेंडर लेकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन कामयाब नहीं हुए / इसके बाद वह खाली लेकर भाग निकले /

.

.

अंकुश गुप्ता ने इस पूरे मामले की वीडियो बनानी शुरू कर दी / वह भी कर्मचारियों के पीछे वीडियो बनाते हुए दौड़ने लगे / उन्हें देख कर्मचारी ने खाली सिलेंडर स्कूटर रिपेयर की दुकान में रखा और बहस करने लगा / थोड़ी देर बाद वहां से भागा पहला कर्मचारी वापस लौट आया / वीडियो बनते देख वह गालीगलौज करने लगा / दूसरे कर्मचारी ने अंकुश को पीछे से पकड़ लिया और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया / उसके साथ मारपीट की गई /

.

इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया / पुलिस कर्मचारी वहां आए तो एक आरोपी वहां से दौड़ गया / पुलिस ने खुद भी सिलेंडर का वजन कराया तो वो 28 किलो 60 ग्राम ही निकला / इसके बाद पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई करने के बजाय उन पर ही समझौते का दबाव डालना शुरू कर दिया / इसके बाद वो शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर के पास गए / कमिश्नर ने थाना डिवीजन 7 में शिकायत भेजकर एक हफ्ते में कार्रवाई करने के लिए कहा है / वहीं गैस देने के बदले फ्रॉड व एसेंशियल कमोडिटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने धारा 107, 151 के तहत कार्रवाई कर मामला रफा-दफा कर दिया /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें