PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद ऐसे वक्त पर जब सभी चीजें सामान्य दिशा में आगे बढ़ रही हैं, वैक्सीनेशन अभियान को तेज करते हुए केन्द्र सरकार की कोशिश ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने की है / जागरूकता अभियान चलाए जाने के साथ रिकॉर्ड स्तर पर वैक्सीनेशन का काम चल रहा है / इस बीच, वैक्सीन लेने में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कुछ राज्य सरकारें सख्ती से पेश आ रही हैं /
. . .पंजाब सरकार सख्ती ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ फरमान जारी करते हुए उन्हें जबरन छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है/ पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा शुक्रवार को कहा गया- पंजाब सरकार के ऐसे कर्मचारी, जिन्होंने मेडिकल कारणों को छोड़कर, कोविड-19 की वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है, उन्हें 15 सितंबर के बाद जबरदस्ती छुट्टी पर भेजा जाएगा /
.
.इधर, पंजाब में आगामी त्योहारों को देखते हुए कोरोना संबंधी प्रतिबंधों को 30 सितंबर तक बढ़ाने के राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश दिए हैं / इसके साथ ही, पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि राजनीतिक और अन्य सभाओं में अधिकतम 300 लोगों की संख्या सीमित रहेगी / इसके अलावा, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































