PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर के कांग्रेसी नेता को पुलिस ने डेढ़ साल बाद किया गिरफ्तार, APJ कॉलेज की पूर्व टीचर और पति की आत्महत्या मामले में था वॉन्टेड,

friends colony teacher and husband suicide case wanted Congress Leader lovepreet arrested Jalandhar PTB Big News

PTB City न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर में करीब डेढ़ साल पहले फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली APJ कॉलेज की पूर्व अध्यापिका आसिमा रानी और उसके पति विकास राणा द्वारा की गया आत्महत्या के मामले में वांछित कांग्रेसी नेता लवप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है / आपको बता दें कि घटना के बाद से ही लवप्रीत पुलिस की गिरफ्त से भागा हुआ था /

.

.

जानकारी के अनुसार 12 मई 2020 को आसिमा रानी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी / पुलिस को इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था / बाद में आसिमा के पिता रूप लाल कालिया ने पुलिस को बयान दिया था कि पति विकास राणा उनकी बेटी को परेशान करता था / पिता के अनुसार आसिमा ने बच्चे होने के बाद कालेज में नौकरी करना छोड़ दिया था जबकि पति उस पर दोबारा नौकरी करने का दबाव बनाता था /

.

.

हालांकि बाद में मामले में नया मोड़ आ गया / आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाला लवप्रीत महिला को तंग करता था / इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा रहता था / इसी बात से तंग आकर आसिमा ने आत्महत्या कर ली थी / इसके 24 घंटे बाद ही उसके पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था / अंत में पुलिस ने लवप्रीत एंगल से मामले की जांच करके केस दर्ज कर उसे नामजद कर लिया था / इसके बाद से कांग्रेस नेता लवप्रीत फरार चल रहा था, लेकिन आज यानि शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया /

.

.

आपको यह भी बता दें कि आसिमा और विकास कालेज टाइम के दोस्त थे / उन्होंने घरवालों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी / उनकी शादी को 12 साल हो चुके थे / बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता लवप्रीत किसी बात को लेकर आसिमा को ब्लैकमेल कर रहा था / इसे लेकर विकास और उसके बीच झगड़ा हुआ था / इसके बाद ही परेशान होकर आसिमा ने आत्महत्या कर ली थी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें