PTB City न्यूज़ अमृतसर : आज यानि शुक्रवार सुबह से ही पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है / ऐसे में गुरु नगरी कहे जाने वाला अमृतसर शहर भी बरसात से बच नहीं पाया और ऐसे में शहर के कई हिस्से पानी से लबालब भर गए / इस बीच ट्रैफिक सुचारू रूप से चलती रहे, इसका जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर विक्रम जीत दुग्गल बिना जूतों के खुद शहर की सड़कों पर उतरे / इस दौरान उन्होंने हैरिटेज स्ट्रीट, कटड़ा जैमल सिंह और शहर के भीतरी इलाकों का जायजा लिया / पुलिस कमिश्नर के अलावा शहर के सीनियर पुलिस अधिकारी भी साथ थे /
. . .पुलिस कमिश्नर दुग्गल ने बताया कि बारिश के कारण हर विभाग अपने स्तर पर काम कर रहा है / ट्रैफिक पुलिस भी अपने स्तर पर लगी हुई है, ताकि दरबार साहिब आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना ना करना पड़े / हैरिटेज स्ट्रीट पर पानी खड़ा होने के कारण लोगों व श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा है / वहीं कटड़ा जैमल सिंह व शहर के भीतरी क्षेत्र में जाम जैसी समस्या से निजात के लिए तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से बातचीत की गई है और हिदायतें दी गई हैं /
.
.IPS दुग्गल ने बताया कि अमृतसर पुलिस की तरफ से ट्रैफिक समस्या से लोगों की दिक्कत को कम करने के मकसद से हैप्ललाइन नंबर भी जारी किया गया है / अगर किसी को दिक्कत होती है तो वे 1073 टोलफ्री नंबर पर कॉल करके समस्या बता सकता है / इतना ही नहीं 97811-30630 वॉट्स एप्प नंबर पर वीडियो व फोटो भी भेज सकता है / वहीं पुलिस कमिश्नर द्वारा आज भारी बरसात के बीच में नंगे पांव शहर के किये गए दौरे की हर कोई सराहना करता हुआ यही कह रहा है कि पुलिस कमिश्नर हो तो ऐसा हो,
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































