PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के गढ़ा स्थित गुरु दीवान नगर के लोगों ने रविवार शाम को सड़क जाम कर दी / उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के एएसआई ने पड़ोस में रहने वाले पक्का बाग को-आपरेटिव सोसाइटी के सचिव के साथ झगड़ा किया / इस दौरान धमकी देते हुए उन्हें धक्का मारा गया, जिसकी वजह से वो नीचे गिर पड़े और मौत हो गई / रोड जाम करने की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे /
. .उन्होंने केस दर्ज करने की बात कहकर परिजनों को थाने बुला लिया, जिसके परिजनों ने जाम खोल दिया, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इंसाफ न मिला तो वो सीधे हाइवे जाम कर देंगे / परिजनों के मुताबिक अश्विनी कुमार व थाना डिवीजन 6 में तैनात पुलिस का ASI एक ही मोहल्ले में रहते हैं / उनकी गली में किसी की मौत हुई थी / उस घर में कोई मिलने आ रखा था और उसका वाहन बाहर खड़ा था /
.जब इस दौरान ASI ड्यूटी से वापस लौटा तो उस वाहन को हटाने के लिए कहने लगा / वह जोर-जोर से पुलिस का रौब दिखाकर कहने लगा कि अगर इसे न हटाया तो वो आग लगा देगा / इतने में अश्विनी वहां आया, क्योंकि वह वाहन उनके घर के बाहर खड़ा किया था / उन्होंने ASI को समझाया कि पड़ोस के घर में मौत हुई है और कोई मिलने आया है / इंसानियत के नाते थोड़ी देर वह इसे वहीं रहने दे /
.
.इसको लेकर ASI सीधे अश्विनी से ही भिड़ गया / वह घर के अंदर आया और धमकाने लगा / इसके बाद उसने धक्का मारा, जिससे अश्विनी नीचे गिर पड़ा और सिर पर चोट लग गई / परिजनों के मुताबिक जिस वक्त एएसआई ने अश्विनी के साथ धक्कामुक्की की, उसकी बेटी भी वहां मौजूद थी, आरोप है कि ASI ने उसे भी धमकाया कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो अच्छा नहीं होगा / इस वजह से बेटी बहुत डर गई थी /
.इसके बाद पिता की मौत होने से उसकी हालत और बिगड़ गई / रात को उसे कुछ होश आया तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल में 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी / अश्विनी के सिर पर चोट लगने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई, जिसे देख परिजन अस्पताल उन्हें ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया / इसके बाद उन्होंने थाना डिवीजन 7 में मामले की शिकायत दी और पुलिस कंट्रोल रूम में भी फोन किया / पुलिस वाले आए और घरवालों के बयान ले गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की, मृतक की लाश मॉर्च्यूरी में रख परिजनों ने इसके खिलाफ जाम लगा दिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































