PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब में 2 हजार सरकारी बसों के चक्के 7वें दिन भी जाम हैं / कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सरकारी बसें नहीं चल रहीं / इसकी वजह से सवारियों व खासकर मुफ्त सफर सुविधा वाली महिलाओं को परेशानी हो रही है / हड़ताली कर्मचारियों की मंगलवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बैठक होनी है / उससे पहले जालंधर में आज पंजाब रोडवेज, PRTC व पनबस के कर्मचारियों ने जालंधर कैंट से विधायक व पंजाब कांग्रेस के संगठन महासचिव परगट सिंह के घर का घेराव किया / बस स्टैंड से रैली शुरू करते हुए वे विधायक परगट सिंह के घर तक पहुंचे /
. .कर्मचारियों के आने पर विधायक परगट सिंह घर से बाहर निकले और उनकी मुश्किलें सुनी / कर्मचारियों ने बताया कि वह करीब एक हफ्ते से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही / परगट ने उन्हें भरोसा दिया कि वह सरकार के आगे उनकी मांगों को रखेंगे / वह कोशिश करेंगे कि कर्मचारियों की मांगे जल्द हल हों /
.पंजाब रोडवेज व पनबस कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन के जालंधर प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार हर बार बातचीत कर मुकर जाती है / इस वजह से मजूबर होकर उन्हें बेमियादी चक्काजाम करना पड़ रहा है / इस बार यह स्पष्ट है कि अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो फिर वो हड़ताल खत्म नहीं करेंगे / उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी से वो भी वाकिफ हैं लेकिन पंजाब सरकार को तुरंत हमारी मांगे माननी चाहिए ताकि हड़ताल खत्म हो सके /
.
.हड़ताली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार को CM से बैठक में उनके पक्ष में फैसला न हुआ तो हाईवे जाम कर देंगे / इस वक्त फेस्टिवल सीजन चल रहा है, ऐसे में हाईवे जाम हुआ तो लोगों को बड़ी परेशानी होगी / सरकार गन्ना किसानों के मामले में भी लापरवाही बरत चुकी है / तब 5 दिन तक जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे व रेलवे ट्रैक जाम रहा / इससे लाखों लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी, हालांकि बाद में सरकार ने उनकी मांग मान ली /
.सरकारी बसों के चक्काजाम को लेकर हड़ताली कर्मचारी व पंजाब सरकार आमने-सामने है / विधानसभा चुनाव से पहले हड़ताल से कैप्टन सरकार की बहुप्रचारित मुफ्त सफर स्कीम का महिलाओं को लाभ नहीं मिल रहा है / इस वजह से सरकार की चिंता बढ़ी हुई है / इस वजह से सरकार हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस भेज चुकी है कि उन्हें हड़ताल का अधिकार नहीं है / वो तुरंत हड़ताल खत्म कर बसें चलाएं अन्यथा उनका कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दिया जाएगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































