PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एच.एम.वी. में नैक पीयर टीम के भ्रमण का द्वितीय दिवस सम्पन्न,

NAAC Peer Team Visit at HMV

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर में नैक पीयर टीम के तृतीय भ्रमण का दूसरा दिन विभिन्न गतिविधियों सहित सम्पन्न हुआ / इस अवसर पर नैक पीयर टीम में उपस्थित अध्यक्ष माननीय डॉ. सुषमा यादव पूर्व वाइस चान्सलर भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय एवं मैंबर कोआर्डिनेटर प्रो. प्रामिला देवी, डीन साइंस, प्रोफैसर जीव विज्ञान, काकाटिया यूनिवर्सिटी हेतु गत दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्यात्मक आयोजन किया गया।

.

.

जिसमें पूर्ण पंजाबी सभ्यता एवं संस्कृति को परिलक्षित करते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हरियाणवी नाच, गिद्दा, कोरियोग्राफी, क्लासिकल डांस इस समय मुख्य आकर्षण रहे। अपने भ्रमण के दौरान नैक पीयर टीम ने संस्था की पूर्व छात्राओं, विद्यार्थियों एवं विद्यार्थियों के माता-पिता से भी साक्षात्कार किया। इस उपरान्त उन्होंने विभिन्न विभागों में जाकर फैकल्टी के साथ भी साक्षात्कार किया व अपनी जिज्ञासा को पूर्ण किया। संस्था प्रांगण में वैदिक सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हवन यज्ञ में भी उन्होंने शिरकत की।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने गणमान्य नैक पीयर टीम के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चय ही नैक टीम ने हमें हमारी कमियों का आभास करवाते हुए हमें ज्ञान प्रदान कर हमारा मनोबल बढ़ाया है एवं मार्गदर्शन भी किया है। उन्होंने डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति नई दिल्ली के प्रति भी आभार व्यक्त किया जो सदैव हमें सबल प्रदान करती है। नैक पीयर टीम अध्यक्ष डॉ. कुसुम यादव जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि एच.एम.वी. संस्था संस्कार, शिक्षा व मूल्य की रक्षक है।

.

.

पूर्ण मानव को निर्मित करने में डी.ए.वी. संस्था सदैव सफल रहे हैं। ऐसे संस्थान विरले होते हैं एवं एच.एम.वी. संस्था उनमें से एक है। उन्होंने संस्था को सदैव नव उमंग, सहजता, सौन्दर्य सहित दीप्तिमान रहने का शुभाशीष दिया एवं उन्नत भविष्य की कामना की। समस्त गतिविधियों सहित नैक पीयर टीम का भ्रमण सफलतापूर्वक रहा। अन्त में प्रस्ताव बैठक के साथ नैक पीयर टीम के मूल्यात्मक सुझावों सहित यह भ्रमण सम्पन्न हुआ।

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें