PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

मलकागंज सब्जी मंडी इलाके में गिरी चार मंजिला इमारत, तीन की मौत कई लोगों की मलबे में दबे होने की आशंका,

Four storey building collapses in Malkaganj Sabzi Mandi area in Delhi, three dead many feared trapped under debris

PTB Big News नई दिल्ली : कई दिनों से लगातार बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को चार मंजिला आवासीय इमारत ढह गई। बताया जा रहा है कि इसके मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई के दबने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मलबे में कुछ लोगों के दबे हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने तीनों लोगों की मौत की पुष्टि की है।

.

.

घटना के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में मलका गंज के पास घंटा घर सब्जी मंडी में रॉबिन सिनेमा के सामने तीन मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई। विभाग को इस बारे में दोपहर 12 बजे फोन आया। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं।

.

.

दिल्ली के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया, बचाव अभियान जारी है। दो लोगों को बचा लिया गया है। एक अन्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि उन्हें अभी पता नहीं चल पाया है कि वास्तव में इमारत के गिरने का कारण क्या था। हालांकि, उनका विचार था कि शहर में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश से इमारत की संरचना कमजोर हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलजमाव की खबर है।

.

.

शनिवार तड़के से, दिल्ली के कुछ हिस्सों और आसपास के शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी में 41.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि शनिवार को शहर में 94.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 11 सितंबर, 2021 तक सात दिनों तक बारिश हो चुकी है और इस दौरान कुल 337.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें