PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

डीएवी यूनिवर्सिटी में तीज मेला आयोजित, विद्यार्थियों में दिखा भारी उत्साह,

Teej fair organized in DAV University, huge enthusiasm among Students

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डीएवी यूनिवर्सिटी सरमस्तपुर में तीज मेला बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। डीएवी गान के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने देशभर की विरासत की झलक दिखाई। इवेंट में कई तरह की प्रतियोगिताएं करवाई गईं जैसे मेहँदी लगाना, लोक नाच व मिस तीज का चुना जाना। लोक नाच में हिमाचल प्रदेश के स्टूडेंट्स ने नाटी प्रस्तुत की।

.

.

गुजराती गरबे, महाराष्ट्र की लावणी के अलावा स्टूडेंट्स ने राजस्थानी व हरियाणवी डांस का भी लुत्फ़ उठाया। बॉयज फैशन क्लब के गुरप्रीत सिंह व उनके ग्रुप ने रैंप वॉक के लिए खूब ताली बटोरी। लोक नाच में प्रेरणा ग्रुप को गरबा के लिए खास तौर पर सराहा गया। राइजिंग अबव ऐट स्टेप को तीसरा, मिष्ठी ग्रुप को दूसरा व भांगडा के गुरप्रीत ग्रुप को फर्स्ट प्राइज मिला जिसमें आकाशदीप सिंह , गुरप्रीत सिंह , सौरव राणा , हरमनप्रीत कौर, लवप्रीत कौर व शिवानी शामिल थे।

.

.

मेहँदी प्रतियोगिता में पहला स्थान आँचल को, दूसरा स्थान साक्षी को मिला। मिस तीज का सेहरा अल्पना के सिर सजा। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमवार रमनदीप कौर व हरनीत कौर रहीं। कार्यक्रम का समापन गिद्दे से किया गया। विजेता विद्यार्थियों को वाइस चांसलर डॉ जसबीर ऋषि, रजिस्ट्रार डॉ प्रो कैलाश नाथ कौल व डीन अकादमिक आर के सेठ ने सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में वाइस चांसलर डॉ जसबीर ऋषि ने कहा, तीज संस्कृति का अटूट हिस्सा हैं।

.

.

ऐसे समारोह विद्यार्थियों को एक दूसरे की संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजन गुप्ता भी उपस्थित थे। यहाँ जिक्रयोग है यह कार्यक्रम निशी मैडम ने तैयार करवाया। मंच संचालन डॉ गीतिका व बिंदिया ने बखूबी निभाया। समारोह के अंत में एक यादगारी तस्वीर ली गई।

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें