PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया अपने सुरक्षा घेरे को घटाने का ऐलान, VIP कल्चर को की कम करने की शुरुआत, कहा मैं तो खुद आम इंसान और हूँ हर पंजाबी का भाई,

Punjab CM Charanjit Singh Channi announces to reduce his security cover Beginning to reduce VIP culture Said I myself am a common man and brother of every Punjabi Chandigarh

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर / कपूरथला / चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने आप को आम इंसान और हर पंजाबी का भाई बताते हुए कहा कि उन्होंने सरकारी कार्य प्रणाली में VIP कल्चर के ख़ात्मे का आधार बाँध दिया है जिससे आम लोगों को सुविधा हासिल होगी / स. चन्नी ने अपने सुरक्षा घेरे को घटाने का ऐलान करते हुए कहा कि मैं भी आप में से एक हूं और मेरे अपने लोगों से मेरी सुरक्षा करने के लिए मुझे 1000 सुरक्षा कर्मियों की फ़ौज की ज़रूरत नहीं है /

.

.

आज यहाँ आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैने अपना पद संभाला तो मुझे बताया गया कि 1000 सुरक्षा जवानों का दस्ता मेरी हिफ़ाज़त के लिए होगा / इसको सरकार के संसाधनों की घोर बर्बादी बताते हुए उन्होंने कहा की इस कवायद को चलाने की आज्ञा नहीं दी जा सकती क्योंकि मुझे मेरे अपने पंजाबियों से क्या नुकसान होगा, वह मुझे भी तकलीफ़ देगा क्योंकि मैं भी बाकी पंजाबियों की तरह एक साधारण मनुष्य हूं / स. चन्नी ने उनकी ज़िंदगी को ख़तरा होने के सम्बन्ध में सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से दिए गए तर्क को एक तरफ़ करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस को सुरक्षा घटाने के लिए कह दिया है /

.

.

मुख्यमंत्री ने खुलासा करते हुए कहा कि उनको ख़ुद इस बात के बारे में जानकर हैरानी हुई कि राज्य के प्रमुख के तौर पर उनके लिए अरामदायक सफ़र के लिए कमरे जितनी महँगी कार है / इस कार की कीमत 2 करोड़ रुपए है जोकि करदाताओं के पैसों से ख़रीदी गई है / स. चन्नी ने कहा कि ऐसी लग्जरी अनावश्यक है जिसकी उनको कोई इच्छा नहीं और यह फंड लोगों ख़ासकर कमज़ोर और वंचित वर्गों की भलाई के लिए ख़र्च किया जा सकता है /

.

.

मुख्यमंत्री ने आगे बोलते हुए कहा कि वह सादा रहन-सहन और उच्च विचार रखने में विश्वास रखते हैं, इसलिए वी.आई.पी. संस्कृति हर कीमत पर ख़त्म की जायेगी / उन्होंने कहा कि वह आलीशन जीवन जीने का शौक रखने की बजाय पंजाब के लोगों की सेवा करने में विश्वास रखते हैं / उन्होंने अधिकारियों को यह यकीनी बनाने के लिए कहा कि उनके काफ़िले की गाड़ीयाँ घटाईं जाएँ / स. चन्नी ने यह भी कहा कि वह वी. आई. पी. नहीं बल्कि साधारण पंजाबी हैं और कोई भी उनको किसी भी समय मोबाइल पर कॉल कर सकता है और वह लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे उपस्थित हैं /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें