PTB न्यूज़ शिक्षा : वातावरण को स्वच्छ बनाने हेतु एवं हरियाली को व्याप्त करने के लिए हमेशा की तरह एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छ वातावरण अभियान के अन्तर्गत नगर निगम, जालंधर के सहयोग से बैस्ट आऊट आफ वेस्ट विषय से संबंधित प्रदर्शनी प्रदर्शित की गई। इस में लगभग 25 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।
. . .इन छात्राओं ने व्यर्थ पदार्थों का प्रयोग करके विभिन्न वस्तुएं जैसे पानी के बुलबुले का फुव्वारा, टायर आटोमैन, वाटर डिस्पैंसर इत्यादि बनाकर अपनी कला को प्रदर्शित किया। सभी वस्तुओं की निर्णायकों द्वारा प्रशंसा की गई। कु. सुदीपा, +1 आर्ट्स ने तीसरा स्थान, कु. खुशी, +1 आर्टस ने छठा स्थान, कु. स्तुति +1 आर्टस ने सातवां स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कु. दीया एवं कु. आशी ने सांझा रूप से सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
.
.प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विजित छात्राओं को बधाई दी एवं उनकी कलात्मक कला की प्रशंसा करते हुए हमेशा सुंदरता की खोज करने के लिए एवं इसको बनाए रखने के लिए लगातार यत्न करने हेतु प्रेरित किया।
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































