PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

Air Force Day के अवसर पर भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने आसमान में दिखाए अनोखे करतब, एयर चीफ मार्शल Air Marshal VR Chaudhari ने बांटे मेडल,

air force day 2021 celebration at hindon air base 89th anniversary of iaf indian air force day Ghaziabad Hindon airbase

PTB Big न्यूज़ गाजियाबाद : आज भारतीय वायुसेना की 89वीं वर्षगांठ के मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस (Hindon Air Base) पर 1971 के युद्ध में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की विजयगाथा को दर्शाया गया / इस साल भारत पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरे होने पर भारतीय वायुसेना इस बार विजय वर्ष के तौर पर मना रही है / 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस परेड में 1971 के युद्ध में शामिल स्थानों और लोगों से संबंधित कॉल साइन के साथ फॉर्मेशन दिखाए गए /

.

.

इस मौके पर राफेल, एलसीए तेजस, जगुआर, मिग-29 और मिराज 2000 लड़ाकू विमानों को एक साथ उड़ान भरते देखा गया / इस भव्य परेड का उद्घाटन आकाशगंगा टीम के जांबाज योद्धाओं के करतब के साथ हुआ / इन योद्धाओं ने 8000 फीट की उंचाई से छलांग लगायी / वायुसेना के जांबाजों ने हर दिन 5-6 घंटे के कठिन अभ्यास के बाद आकर्षक प्रस्तुति तैयार की / आज की प्रस्तुति में भारतीय वायुसेना के तमाम एयर क्राफ्ट्स की भी झलक दिखाई गयी, साथ ही अलग-अलग फॉर्मेशन में राफेल, एलसीए तेजस, जगुआर, मिग-29, मिराज 2000 लड़ाकू विमानों में से प्रत्येक को परेड के ऊपर उड़ान भरते हुए देखा गया /

.

.

एशिया के सबसे बड़े एयर बेस हिंडन एयर बेस पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया / हिंडन एयर बेस दुनिया का आठवां सबसे बड़ा एयर बेस, वायुसेना पर आयोजित परेड में 343 जाबांज और 4 स्क्वाड्रन के साथ निशान टोली ने हिस्सा लिया / वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह, सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे /

.

.

इस मौके पर वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्थान पर वायुसेना मेडल, वायुसेना मेडल गैलेंट्री, विशिष्ट सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया / वायुसेना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि मौजूदा समय में काफी चुनौतियां बढ़ती जा रही है / किसी भी बाहरी शक्ति को हमारी सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा / इंडियन एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के जवानों ने एयर डिस्प्ले किया / जहां भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल अलग-अलग विमानों ने आसमान में हैरतंगेज करतब दिखाए /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें