PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

औरों को नसीहत खुद मिया फजीहत, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में पहुंचे VVIP नेता के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में पुजारी, पुलिस कर्मीं व प्रबंधक कमेटी के सदस्य भूले कोविड प्रोटोकॉल, क्या होगी इन पर करवाई?

sukhbir badal broke the protocol bowed his head in the chintpurni temple without wearing a mask the temple administration did not even stop interrupted Una Himachal pardesh

PTB Big न्यूज़ ऊना / भरवाईं : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पहुंचे / सुखबीर ने मंदिर परिसर में लागू कोरोना प्रोटोकॉल की खुलकर अनदेखी की और बिना मास्क लगाए ही माथा टेकने पहुंच गए / उनके साथ आए एक भी कार्यकर्ता ने मास्क नहीं पहना था / मंदिर के गर्भ गृह में प्रोटोकॉल लागू होने के बावजूद काफी भीड़ जुटी थी / प्रशासन की ओर से तैनात सुरक्षाकर्मियों समेत अन्य अफसरों ने भी सुखबीर और उनके साथियों को मास्क पहनने और अन्य नियमों का पालन करने के लिए नहीं कहा /

.

.

शारदीय नवरात्र के लिए हिमाचल प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है / हालांकि प्रदेश के 2 शक्तिपीठों बिलासपुर जिला स्थित श्री नयना देवी और ऊना जिला में चिंतपूर्णी माता के मंदिर में ज्यादा भीड़ उमड़ रही है / इन्हीं मंदिरों में हिमाचल समेत बाहरी राज्यों के VVIP लोग भी माथा टेकने पहुंच रहे हैं / इनमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख और कार्यकर्ता शामिल रहते हैं, हालांकि प्रदेश सरकार ने मंदिर खोलते समय कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ पाबंदियां लागू की हैं / इस दौरान श्रद्धालु नेता और उनके सहयोगी प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी कर रहे हैं और मनमाने तरीके से मंदिर में पहुंच रहे हैं। वहीं मंदिर प्रशासन भी उन्हें रोक-टोक नहीं रहा है /

.

.

पहले नवरात्र पर पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल माथा टेकने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे तो उनके साथ काफी संख्या में लोग थे / इनमें से किसी ने भी मास्क नहीं लगा रखा था / और न ही पूजा करवाने वाले पुजारियों ने व साथ खड़े कुछ पुलिस कर्मियों ने मास्क पहना हुआ था / यही नहीं इस दौरान किसी अन्य ने भी इनको मास्क क्यों नहीं पहने हैं के लिए टोका / इतना ही नहीं पुजारी ने बिना मस्क के लंबी लाईन लगे होने के बावजूद काफी देर तक पूजा करवाई और प्रबंधक कमेटी के कुछ सदस्यों ने बिना मास्क के सुखबीर बादल को सम्मानित भी किया /

.

.

पूजा अर्चना करने के दौरान पुजारी ने भी सुखबीर बादल से कहा कि माता से अरदास करें कि आने वाले चुनाव में उनकी जीत हो और चुनाव जीतने के बाद वह दोबारा माथा टेकने यहां पर पहुंचें, हालांकि पुजारी ने उन्हें बिना मास्क पहने मंदिर में आने के बारे में नहीं टोका, फिलहाल मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल लागू होने के बाद ऐसी लापरवाही भारी पड़ सकती है / वहीं उपायुक्त ऊना और मंदिर न्यास अध्यक्ष राघव शर्मा ने मीडिया के सूत्रों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना सभी के लिए जरूरी है, बिना मास्क के मंदिर में किसी को एंट्री नहीं है, लेकिन अगर इस तरह का मामला है तो मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी, साथ ही आने वाले समय के लिए भी उन्हें सख्त निर्देश दिए जाएंगे ताकि बिना मास्क किसी को भी मंदिर में एंट्री ना दी जाए /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें