PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बौरी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा अंतरर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इनोसेंट हाट्र्स कॉलेज में आयोजित अनेक गतिविधियां,

Innocent Hearts College under the aegis of Bowry Memorial Educational and Medical Trust organised International Girl Child Day celebration

PTB न्यूज़ शिक्षा : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के तहत चलाए जा रहे दिशा एक अभियान के अंतर्गत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय पर इनोसेंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालन्धर की एनएसएस इकाई ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाते हुए इस धारणा की वकालत की कि लड़कियां जीवन के सभी क्षेत्रों में लडक़ों से कम नहीं हैं।

.

.

लैंगिक असमानता के समाधान के विषय पर एक नाटक ‘डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी’, एनएसएस स्वयंसेवकों पलक रत्ता, बलजीत कौर, गुणप्रीत कौर, नवजीत कौर, नवप्रीत कौर, नंदिनी और तरणप्रीत कौर द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने इस नाटक के माध्यम से लड़कियों को गुणात्मक शिक्षा से लैस करने और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों के बारे में अपनी आंतरिक भावनाओं और विचारों को व्यक्त किया।

.

.

महान भारतीय महिलाओं मैरी कॉम, कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स आदि की उपलब्धियों से संबंधित विषयों पर एक एक्सटेम्पोर भी आयोजित किया गया। विजेताओं और नाटक अभिनेताओं को ई-प्रमाण पत्र दिए गए।

.

.

प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कॉलेज में एक शिकायत सैॅल और एक मार्गदर्शन व काउंसलिंग सैॅल है, जो महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने में मदद करता है, ताकि वे शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें