PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जय ज्वाला माँ का उद्घोष करते हुए हवन कुंड में कूदा श्रद्धालु, हालत गंभीर

shri brijeshwari devi temple devotees jumped into havan kund with the proclamation of jai mata jwala ji

PTB Big News कांगड़ा : शरद कालीन नवरात्रों के अष्टमी के दिन शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में एक बड़ा हादसा घटित हो गया / मंदिर में बने हवन कुंड में एक श्रद्धालु ने जय माता ज्वाला जी व जय कांगड़ा वाली बोलते हुए कूद गया / श्रद्धालु जिस समय हवन कुंड में गिरा उस समय हवन कुंड की आग काफी तेज थी और हवन कुंड के ईद-गिर्द बैठे अन्य श्रद्धालु हवन कुंड में अष्टमी की आहुति डाल रहे थे और मंदिर के कुछ पुजारी हवन के लिए मंत्रों का जाप कर रहे थे /

.

.

हवन कुंड में श्रद्धालु के गिरते ही वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं, मंदिर के पुजारियों व मंदिर के सुरक्षा कर्मियों में हडक़ंप मच गया / हवन कुंड में गिरे श्रद्धालु को बाहर निकालते हुये मंदिर के सुरक्षा कर्मी उसे कांगड़ा के उपमंडलीय चिकित्सालय ले गये परन्तु श्रद्धालु की गंभीर हालत को देखते हुये डाक्टरों ने श्रद्धालु को टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया /

.

.

हवन कुंड की आग से झुलसे श्रद्धालु की पहचान मनफूल सिंह (68 वर्षीय) पुत्र बिहारी लाल उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है / बताया यह भी जा रहा है कि हवन कुंड में सुबह से ही हवन के लिए आग जली हुई थी जिससे हवन कुंड की ज्यादा लौ के कारण श्रद्धालु लगभग 40 प्रतिशत झुलस गया / बताया जा रहा है कि श्रद्धालु की हालत गंभीर बनी हुई है और हवन कुंड में क्यों कूदा इसके बारे में पुलिस को उसने अभी ब्यान नहीं दिया /

.

.

.

थाना प्रभारी कांगड़ा ने बताया मंदिर से उन्हें श्रद्धालु के हवन कुंड में गिरने की जानकारी मिली जिसे पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने कांगड़ा पुलिस स्टेशन से पुलिसकर्मियों व गाड़ी को भेज दिया / वही मंदिर अधिकारी ने बताया श्रद्धालु के हवन कुंड में गिरने की जानकारी तो मिली है परन्तु श्रद्धालु हवन कुंड में कैसे गिरा यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है जिसकी जांच की जा रही है / उन्होंने बताया पुलिस की मदद से श्रद्धालु को टांडा भेज दिया गया है /

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें