PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पहली बार आज यानी 14 अक्टूबर को दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात करेंगे / शाम छह बजे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) के निवास पर हरीश रावत (Harish Rawat) और वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे /
. .इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू पंजाब कांग्रेस पद से अपना इस्तीफा वापस ले सकते हैं / हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू 14 अक्टूबर को मुझसे और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे / मुलाकात के दौरान कांग्रेस कमेटी से संबंधित कुछ संगठनात्मक मामलों पर चर्चा होगी /
.
.
जानकारी के मुलाकात के दौरान पंजाब में कांग्रेस के संगठनात्मक मसलों पर चर्चा होगी / उनके दिल्ली आने के के पीछे का एक कारण ये भी माना जा रहा है कि सिद्धू का बीते दिनों अध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा अभी तक हाईकमान के पास ही है ऐसे में हो सकता है कि वे अपना इस्तीफा वापस ले लें /
. .आपको यह भी बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल के दिनों में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) की सरकार पर सवाल खड़े किए / इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) उनके निशाने पर थे / DGP और महाधिवक्ता की नियुक्ति के विरोध में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा दिया था / इसके बाद सिद्धू के समर्थन में मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी अपना इस्तीफा दिया था. हालांकि बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































