PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

आईवी वर्ल्ड स्कूल में विजयादशमी उत्सव का आयोजन,

Ivy World School- Dussehra Celebrations

PTB न्यूज़ शिक्षा : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में विजयादशमी के उपलक्ष्य पर अनेक गतिविधियाँ करवाई गई जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दशहरा त्योहार भारतीय त्योहारों में से प्रसन्नता देने वाला और पवित्र त्योहार है। विजयादशमी एक ऐसा पर्व है जो सभी के मन में सात्विक ऊर्जा का संचार करता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

.

.

इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने रामायण के पात्रों की वेशभूषा में अपनी प्रस्तुतियाँ देते हुए नाटक किया और यह संदेश भी दिया कि किस प्रकार हम सच्चाई और अच्छाई के रास्ते पर चलते हुए बुराई पर विजय पा सकते हैं। विद्यार्थियों ने परंपरागत वेशभूषा में गरवा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

.

.

श्रीमती एस.चौहान, प्रधानाचार्या आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर ने इस कार्य के लिए आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की। वासल एजुकेशनल सोसायटी के प्रधान के.के. वासल, चेयरमैन संजीव वासल, उपाध्यक्ष आर. के वासल, निर्देशिका श्रीमती ईना वासल जी तथा सी. ई.ओ राघव वासल ने भी सभी छात्रों के प्रयत्नों और भावनाओं की सराहना की तथा कहा कि त्योहारों का हमारे जीवन विशेष महत्त्व है।

.

.

त्योहार हमें हमारी संस्कृति से जोड़ते हुए हमें गर्व की अनुभूति करवाते हैं। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है इसलिए दशहरा अच्छाई के प्रति हमारी निष्ठा और विश्वास को भी मज़बूत बनाता है।

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें