PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब से बड़ी ख़बर, पनसप के पूर्व चेयरमैन को मारी XUV गाड़ी सवार युवकों ने गोलियां, इलाके में फैली सनसनी,

Big news from Punjab Kuldeep Singh, former chairman of PUNSAP, was shot by youths riding XUV vehicles sensation spread in the area Punjab Amritsar

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : जिला अमृतसर के अधीन पड़ते पट्‌टी के गांव प्रिग्गड़ी में आज उस समय सनसनी फैल गई / जब XUV गाड़ी में सवार होकर आये तीन युवकों ने देखते ही देखते पनसप के पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने में कामयाब हो गए /

गोली लगने से घायल हुए कुलदीप सिंह को पट्‌टी के ही सिविल अस्पताल में ले जाया गया / जहां उनकी हालत स्थिर है/ पुलिस ने घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरुकर दी है / पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं / बताया जा रहा है कि कुलदीप सिंह पट्‌टी की तरफ से तरनतारन जा रहे थे / इस दौरान वह जब प्रिग्गड़ी गांव पहुंचे तो कुछ काम होने के कारण वह एक तरफ खड़े हो गए /

इसी बीच एक काले रंग की XUV गाड़ी वहां आकर रुकी, जिसमें तीन युवक सवार थे / दो युवक कार से उतरे और कुलदीप सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दी / उन्हें तीन गोलियां लगी / घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल कुलदीप सिंह को पट्‌टी अस्पताल में दाखिल करवाया / घटना का पता चलते ही DSP कुलजिंदर सिंह जांच करने मौके पर पहुंचे /

इस घटना के बाद पुरे इलाके में पुलिस ने आर्ट जारी कर दिया है व XUV गाडी को ढूंढने के लिए पुरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है / DGP कुलजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं व युवकों की पहचान की जा रही है / वहीं इस घटना के बाद जहां पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं कुलदीप सिंह के समर्थकों में भारी रोष देखने को मिल रहा है /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें