PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब के 38% हिंदू वोटरों को लुभाने में जुटे नेता, मुख्यमंत्री चन्नी, सिद्धू के केदारनाथ के बाद सुखबीर सिंह बादल पहुंचे सालासर धाम,

election rounds of leaders at religious places after cm Charanjit Singh channi navjot singh sidhu kedarnath sukhbir singh badal reached salasar dham bet on 3849 hindu vote bank in punjab voters Bank

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं ने धार्मिक स्थलों के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं / कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिद्धू और CM चरणजीत चन्नी कुछ दिन पहले उत्तराखंड में केदारनाथ धाम गए थे / इसके जवाब में अब शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल नेताओं की फौज लेकर राजस्थान स्थित सालासर धाम पहुंच गए हैं / इससे पहले AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी पंजाब आकर मंदिरों में माथा टेक चुके हैं /

नेताओं के इन चुनावी दौरों को पंजाब में 38.49% हिंदू वोट बैंक पर दांव माना जा रहा है / पहले सबका फोकस SC वोट बैंक पर था / अचानक कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटा अनुसूचित जाति के चरणजीत चन्नी को CM बना यह दांव फेल कर दिया। जिसके बाद सबकी नजर हिंदुओं पर लगी हुई है /

पंजाब चुनाव में शुरूआत 31.94% SC वोट बैंक से हुई थी / भाजपा ने SC मुख्यमंत्री को अकाली दल ने डिप्टी सीएम की घोषणा कर दी / कांग्रेस एक कदम आगे बढ़ी और मुख्यमंत्री ही अनुसूचित जाति का बना दिया, जिसके बाद नेताओं ने दांव बदल दिया / पंजाब में हिंदू वोट बैंक अब तक BJP या फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह की वजह से कांग्रेस को मिलता था / इस बार अकाली दल बीजेपी से गठजोड़ तोड़ चुकी है / वहीं, अमरिंदर भी कांग्रेस में नहीं हैं / ऐसे में इस वोट बैंक के लिए नेता धार्मिक स्थलों पर जाकर हिंदुओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं /

पंजाब में कांग्रेस के लिए हिंदू वोट बैंक की राह मुश्किल है / पंजाब के इतिहास में पहली बार सुनील जाखड़ हिंदू CM बन रहे थे / हालांकि अंदरूनी विरोध के बाद यह फैसला टाल दिया गया / दूसरा कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में नहीं हैं / कैप्टन के वक्त हिंदुओं को यह यकीन रहता है कि सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़ेगा / कैप्टन इसके लिए सख्त भी रहे हैं / अब यह वोट बैंक भाजपा और कैप्टन की नई पंजाब लोक कांग्रेस में बंट सकता है /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें