PTB Big न्यूज़ लुधियाना : स्टील के लगातार बढ़ रहे दाम से उद्यमी परेशान हैं / इसे लेकर यूनाइटेड साइकिल एंड पाट्र्स मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के गिल रोड स्थित मुख्य कार्यालय के बाहर उद्यमियों की गांधीगीरी सातवें दिन भी जारी रही / इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह के पोस्टर लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया / उद्यमियों ने भाजपा नेताओं की ‘आरती’ भी उतारी /
यूसीपीएमए महासचिव मनजिंदर सिंह सचदेवा, उद्योगपति चरणजीत सिंह विश्वकर्मा और अवतार सिंह भोगल ने बताया कि लगातार बढ़ रहे स्टील के दाम से उनका कारोबार बहुत प्रभावित हो रहा है / उनके द्वारा बार-बार गुजारिश करने के बाद भी केंद्र सरकार इस्पात विनियामक प्राधिकरण (स्टील रेगुलेटरी अथारिटी) बनाने को लेकर कोई कदम नहीं उठा रही है /
उद्योग मंदी के दौर से गुजर रहे हैं / बड़े कारपोरेट घराने स्टील के दाम लगातार बढ़ा रहे हैं / साइकिल इंडस्ट्री और उनसे जुड़े उद्योगों के साथ लाखों की संख्या में लोग जुड़े हैं / इससे सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं / गाैरतलब है कि लुधियाना के उद्यमी पिछले कई दिनाें से मांगाें काे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं / प्रदर्शन में हल्का आत्म नगर से कांग्रेस के इंचार्ज कंवलजीत सिंह कड़वल पहुंचे और उन्होंने इंडस्ट्री का समर्थन किया / कड़वल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उद्योगों के साथ खड़ी है / इस दौरान कई उद्योगपति मौजूद थे /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































