PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं स्वायतशासी संस्था कन्या महाविद्यालय जालंधर के ई.सी.ए. विभाग द्वारा टैलेंट फिएस्टा-2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लॉकडाऊन की लंबी अवधि के बाद आफलाईन कक्षाओं के लगने से विद्यालय में पुरानी चहल पहल लौटी है और विद्यालय में छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए करवाए जाने वाले अनेक कार्यक्रम इस अकादमिक सत्र में पहले की तरह ही आयोजित किए जा रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं में छिपी विविधमुखी प्रतिभा को उजागर करने के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
.इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या प्रो. डा. अतिमा शर्मा द्विवेदी मुखयातिथि के रुप में उपस्थित हुई। ई.सी.ए. विभाग के सभी सदस्यों ने प्राचार्या जी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने सोलो सांग, सोलो डांस, ग्रुप सांग, ग्रुप डांस, गिद्दा, भागड़ा, स्किट, फैंसी ड्रैस, माडलिंग, कविता उच्चारण, वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता, कले माडलिंग, लैंड स्केप, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग इत्यादि ललित कला मुकाबलों, किवका, फोटोग्राफी, फलावर अरेंजमैंट इत्यादि प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा और कलात्मक अभिरुचि को उजागर किया।
.फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में डेकाी-एयरहोस्टेस, सानिया0-0जोकर, जैसमीन एवं मनमीत-राधा कृष्ण, शरीन- फ्रोजन प्रिंसेस, कोमल-स्कूल स्टूडैंट, उर्वशी- वेमपायर, पल्लवी-ट्रांसजेंडर, जसकिरण-स्टेचू, प्रिया और सिमरन- वृद्ध दमपति बने। मॉडलिंग प्रतियोगिता के तीन राउंड हुए जिसमें छात्राओं ने आत्मविश्वास से मंच पर रैंप वाक की और निर्णायक मंडल द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिया। खूबसूरत रंग-बिरंगे वस्त्रों और आकर्षक आभूषणों से सुसज्जित छात्राओं की मंच पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण प्रस्तुति बेमिसाल रही। छात्राओं और प्राध्यापकों से खचाखच भरे देवराज सभागार में प्रसन्नता और रोमांच से भरा वातावरण दर्शनीय था जिसका आनंद सबने अनुभव किया।
.विभिन्न प्रतिभाखोज प्रतियोगिताओं में विजयी रही छात्राओं ने की उपलबिधयां इस प्रकार है। लैंड स्केप प्रतियोगिता में कुलदीप कौर प्रथम, जसमीत कौर द्वितीय, अंकिता तृतीय स्थान पर रही। कोलाज मेकिंग मुकाबले में जसप्रीत, पलक और मनमीत ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। तन्वी, खुशबू और मुस्कान ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। कले माडलिंग में सोनिया ने प्रथम तथा जसनीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्टूनिंग प्रतियोगिता में कमलप्रीत ने प्रथम, वंशिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
.
संगीत प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, जैसिका द्वितीय तथा अरुणा और चरणजीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। रजनी और रमणीत को सांत्वना पुरस्कार से सममानित किया गया। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में आंचल पहले, निककी दूसरे तथा विभूति तीसरे स्थान पर रही। फोटोग्राफी के मुकाबले में दमिका प्रथम, प्राची ने द्वितीय तथा दविन्दर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता उच्चारण प्रतियोगिता में कनुप्रिया पहले, खुशी दूसरे, मल्लिका तीसरे स्थान पर रही तथा आरती को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
.भाषण प्रतियोगिता में कीर्ती ने प्रथम, नवनीत ने द्वितीय, गीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और दमिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्वाति ने प्रथम, अनमोल ने द्वितीय, तन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा मुस्कान ने सांत्वना पुरस्कार जीता। फलावर अरेंजमैंट में पूनम ने प्रथम तथा साक्षी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। सोलो डांस में श्रुति ने प्रथम, अगम ने द्वितीय तथा हरजोत व निकिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। ड्यूट में पमनीत और गुरप्रीत प्रथम स्थान पर रही।
.जसकिरण और रोशनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में औजला ग्रुप ने पहला, ट्राइपॉड ने दूसरा तथा बी.कॉम तृतीय समैस्टर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मॉडलिंग प्रतियोगिता में सुश्री दमिका और जैसमीन ने संयुकत रुप से मिस फ्रैशर का खिताब जीता। अनमोल को बेस्ट एटायर, शरीन को मिस एलीगेंट, भाविका को मिस बयूटीफुल स्माईल, नीतिका को मिस कान्फीडैंस, अक्षिता को मिस ग्रेसफुल चुना गया।
.कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता छात्राओं को प्राचार्या महोदया ने स्मृति चिन्हों एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनकी आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी आत्मविश्वास और लगन से अपनी अभिरुचियों को अधिक निखारने और अभिव्यकित के नए अवसरों पर उन्हें प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या महोदया ने ई.सी.ए. विभाग के सभी सदस्यों, डा. गुरजोत कौर, डा. पूनम शर्मा, डा. हरप्रीत तथा सुश्री गीतिका को प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं के सफल एवं सुचारु आयोजन पर मुबारकबाद दी।
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































