PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी को पंजाब में बुधवार को बड़ा झटका लगा / आम आदमी पार्टी की विधायक रूपिंदर रूबी आज कांग्रेस में शामिल हो गईं / उनको चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस में शामिल कराया / दोनोंं नेताओं ने रूबी का कांग्रेस में स्वागत किया /
रूबी आप छोड़ने वाली पांचवीं विधायक हैं / इससे पहले भुलत्थ के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, भदौड़ के विधायक पिरमल सिंह, मानसा से नाजर सिंह मानशाहिया और मौड़ के विधायक जगदेव सिंह कमालू ऐसा कर चुके हैं / आपको बता दें कि रूपिंदर रूबी ने कल पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मीटिंग के बाद ही आप को छोड़ने का फैसला कर लिया था और उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व प्रदेश प्रधान भगवंत मान को इस्तीफा भेज दिया था / तभी से उनके कांग्रेस में जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई /
रूबी ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस में शामिल मेरा सौभाग्य है / उन्होंने कहा कि स भी का सवाल है कि आप क्यों छोड़ी और कांग्रेस क्यों ज्वाइन की, मैं आम घर की लड़की हूं / आप में कहनी और कथनी में जमीन आसमान का अंतर है / जिस दिन से वह पार्टी से जुड़े थे तब से वह परेशान हैं और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है / आम कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है और आम लोगों के लिए कोई काम नहीं हो रहा /
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा वाली पार्टी है / चन्नी और सिद्धू ने जो काम करके दिखाया वह सराहनीय है / कांग्रेस ने 50 दिनों में काम करके दिखाया है उससे साफ हैैकि यही आम लोगों के पार्टी है / मुझे खुशी है कि ऐसे लोगों की टीम के साथ काम करूंगी / उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सुप्रीमो सोनिया एक महिला है / प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी कोटा दिया / महिलाओं को आदर दिया जा रहा है / हाईकमान का जो फैसला होगा वह मुझे मंजूर होगा, जरूरी नहीं कि वह विधायक बनकर ही काम किया जा सकता है /
रूबी ने कहा कि आप विधायकों की मीटिंग हुई थी, जिसमें सभी ने कहा कि भगवंत मान को सीएम चेहरा बनाने का ऐलान करो / किसी की हिम्मत नहीं हुई कि प्रस्ताव डालकर भेज देते / डर तो इन्हें अपनी टिकट कटने का है / चन्नी ने कांग्रेस में रूबी का स्वागत किया / चन्नी ने कहा कि रूबी ने मुझ से कहा कि टिकट मिले न मिले मैं कांग्रेस के साथ काम करना चाहती हूं / आम आदमी पार्टी विधानसभा में अल्पसंख्या में है / आम लोग जिस तरह सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं वह कांग्रेस की ओर देख रहे हैं, इसीलिए कांग्रेस में आ रही हूं /
इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, राज्य के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल और ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी मौजूद थे / रूबी ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने आदर्शों से भटक गई है अब पार्टी में आम आदमी के लिए कोई जगह नहीं है, जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आम लोगों के लिए फैसले ले रहे हैं / मुझे कांग्रेस पार्टी टिकट दे या न दे लेकिन मैं कांग्रेस के लिए काम करूंगी /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































