PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से बड़ी ख़बर, सांसद संतोख सिंह चौधरी के घर के समीप हुआ जोरदार धमाका, आखिर कैसे और क्यों हुआ धमाका,

Big news from Jalandhar, there was a huge explosion in the car near the house of MP Santokh Singh Chaudhary burnt car police engaged in the investigation Punjab

PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते फुटबाल चौक पर आज शाम के समय एक चलती कार में अचानक आग लगने से लोग सकते में आ गए / देखते ही देखते आग की लपटों ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया / गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है / दुर्घटना के समय कार में सवार कपूरथला के गुरप्रीत सिंह कूदकर जान बचाने में सफल रहे / बाद में मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी /

कार को माझाखैरा (कपूरथला) के रहने वाले गुरप्रीत सिंह चला रहा था / बैटरी में शार्ट सर्किट को वाहन में आग लगने का कारण बताया जा रहा है / पुलिस मामले की जांच कर रही है / गुरप्रीत ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और एक NRI की कार चलाता है / वह आज शाम के समय लाडोवाली रोड से फुटबाल चौक की तरफ आ रहा था / जब वह फुटबाल चौक के पास पहुंचा तो गाड़ी से अचानक धुआं निकलने लगा /

इसके बाद उसने चेक करने के लिए गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी कर दी, हालांकि तब तक देर हो चुकी थी / देखते ही देखते कार को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया / वहीं स्थानीय थाना डिवीजन दो के प्रभारी भी घटना का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे / इस दौरान उन्होंने बताया कि देर शाम फुटबाल चौक पर आग लगने की सूचना मिली थी /

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है / प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि गाड़ी की बैटरी में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है, लेकिन वह मामले की जांच कर रहे हैं / आपको यह भी बता दें कि फुटवाल चौक के निकट ही सांसद संतोख सिंह चौधरी का भी निवास स्थित है / फ़िलहाल इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें