PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

सेंट सोल्जर कॉलेज की डायरेक्टर ने शिक्षा के क्षेत्र में पुरे किये सुनहरे 50 वर्ष,

St Soldier College Director complete 50 years in Education sector

PTB न्यूज़ शिक्षा : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स की मैनेजमेंट द्वारा सन्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड की डायरेक्टर डॉ (श्रीमती) वीना दादा को उनके शैक्षणिक करियर के 50 स्वर्णिम वर्ष पूरे करने पर सम्मानित किया गया।

इस प्रोग्राम में सेंट सोल्जर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा मुख्य रूप से उपस्थित हुए और सेंट सोल्जर कॉलेजों के सभी डायरेक्टर्स/प्रिंसिपल्स, राज्य भर के शिक्षाविदों और दादा परिवार सदस्य शामिल हुए, जिनमें प्रिंसिपल प्रेम सिंह, कुलदीप कौशल, प्रिंसिपल उषा कपूर, प्रिंसिपल कुसुम वर्मा, प्रिंसिपल रेखा कालिया भारद्वाज, प्रिंसिपल किरण अरोड़ा, श्रीमती अमरजीत कौर, श्रीमती डॉली सिंह शामिल हुए।

समारोह की शुरुआत एमडी प्रो. मनहर अरोड़ा के स्वागत भाषण के साथ हुई और उन्होने डॉ. दादा के शैक्षणिक जीवन का एक संक्षिप्त विवरण दिया गया, जिसमें हिंदू कन्या कॉलेज कपूरथला में लेक्चर(1971-1987), एपीजे कॉलेज, जालंधर में प्रिंसिपल(1987-1994), पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में स्पेशल ड्यूटी अफसर (1994-2008) और उसके 2008 से सेंट सोल्जर को-एड कॉलेज में प्रिंसिपल / डायरेक्टर के रूप में पदभार संभाले हुए हैं। इस अवसर पर छात्रों द्वारा डांस, गीत और गिद्दा आदि प्रस्तुत किया।

चेयरमैन चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने मेहमानों के साथ डॉ.दादा की जीवन यात्रा के संदेशों, तस्वीरों और यादगार पलों के साथ एक “मेरी मंजिल मेरी दौड़” किताब भी जारी की। डॉ.दादा ने सभी के साथ अपने इन 50 वर्षों के तजुर्बे, अपने पति श्री सतीश चंदर दादा के साथ, और साथ में काम करने वाले सीनियर, जूनियर सहयोगियों का अनुभव साझा किया। इसके अतिरिक्त सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सुभाष शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सभी ने सेंट सोल्जर मैनेजमेंट के भाव की सराहना करते हुए समारोह का आनंद लिया।

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

 

Latest News