PTB News

Latest news
दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन,

एचएमवी कॉलेजिएट स्कूल में बाल दिवस का आयोजन,

Childern’s Day celebrated with great avidity at HMV Collegiate School

PTB न्यूज़ शिक्षा : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के प्रोत्साहनात्मक नेतृत्व अधीन बाल दिवस उत्कृष्ठतापूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम समारोह का शुभारंभ सर्वमंगल कामना हेतु प्रकाश की ज्योति प्रज्जवलित कर एवं मंगल तिलक लगाकर गायत्री मंत्र के गायन से किया गया।

इस उपलक्ष्य में छात्राओं ने गीत, नृत्य, भाषण, कविता उच्चारण, लोक गायन आदि में उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता कर मनोरंजनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को आनंददायक बना दिया। कु. ज्योत्सना, एसएससी-1 कामर्स ने प्रेरणादायक सुविचार प्रस्तुत किया, कु. रीतू, कु. एंजल एवं कु. अरशिया ने मधुर आवाज में सुंदर गीत प्रस्तुत कर वातावरण को मनमोहक बना दिया एवं सर्वजनों को भाव-विभोर कर दिया।

छात्राओं द्वारा उपदेशात्मक एवं उद्देशात्मक कविताओं का भी उच्चारण किया गया। तत्पश्चात् प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे एवं संदेश देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य है इसलिए हमें सभी बच्चों की शिक्षा, बच्चों के रहन-सहन के स्तर को ऊंचा उठाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए एवं इन्हें स्वस्थ, निर्भीक और योग्य नागरिक बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने छात्राओं को बाल दिवस की बधाई दी एवं कहा कि यह दिवस बच्चों को समर्पित भारत का राष्ट्रीय त्योहार है। हमारा कत्र्तव्य बनता है कि देश के प्रत्येक बच्चे के व्यक्तित्व का सर्वोन्मुखी विकास कर उन्हें एक श्रेष्ठ नागरिक बनाने का प्रयास करना चाहिए। इस लिए इस प्रकार के दिवस एक तो विद्यार्थियों को अपने इतिहास के साथ जोड़ते हैं ।

इस प्रकार के समागम विद्यार्थियों के रचनात्मक विकास में भी योगदान देते हैं । इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक भी मौजूद रहे । मंच संचालन सुश्री पलक, +1 आर्टस ने किया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती वीना अरोड़ा ने किया ।

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

 

Latest News