PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

भयानक सड़क हादसा, ट्रक और कार की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर,

terrible accident 6 killed in truck and car collision 4 in critical condition

PTB Accident News बिहार : बिहार के जमुई में एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है / सिकंदरा से सटे हलसी थाना क्षेत्र में एक ट्रक और सुमो विक्टा की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि चार के गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं / यह हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग पटना में दाह संस्कार के बाद जुमई खैरा लौट रहे थे /

जानकारी के अनुसार ये हादसा सिकंदरा-शेखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरा गांव के पास हुआ / मरने वालों में 5 लोग जमुई के खैरा प्रखंड के नौडीहा के बताए जा रहे हैं / जबकि एक चौहान जी क्षेत्र के रहने वाले थे /

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया / हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए / पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया और अब आगे की कार्रवाई में जुटी है / पुलिस का कहना है कि मृतकों व घायलों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है /