PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से कस्टम विभाग ने बरामद की करोड़ों की कीमत वाली घड़ियां, घड़ियां जब्त किये जाने पर क्रिकेटर ने क्या दिया मीडिया जवाब,

cricket customs department seized two wrist watches of cricketer hardik pandya worth rs 5 crores PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ मुंबई : भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने घड़ी जब्त होने की खबरों के अफवाह बताते हुए हकीकत सबके सामने रखी है / उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि कस्टम विभाग ने उनकी घड़ियां जब्त नहीं की थी, बल्कि वो खुद उनके पास गए थे ताकि कस्टम ड्यूटी दे सकें, साथ ही उन्होंने बताया कि घड़ी की कीमत पांच करोड़ नहीं डेढ़ करोड़ है /

इससे पहले खबरें आई थी कि कस्टम विभाग ने दुबई से भारत लौट रहे हार्दिक पांड्या की दो महंगी घड़ियां जब्त कर ली हैं / पूछताछ में हार्दिक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे और उनके पास बिल भी नहीं था / पहले घड़ियों की कीमत पांच करोड़ बताई गई थी / हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 15 नवंबर को दुबई से लौटने के बाद वो खुद कस्टम विभाग के अधिकारियों के पास गए थे /

उन्हें उन सभी चीजों के बार में बताया जो उन्होंने दुबई में खरीदी थीं, ताकि वो कस्टम ड्यूटी भर सकें / अधिकारियों के कहने पर उन्होंने खरीद से संबंधित सभी कागज भी जमा कर दिए हैं और घड़ी के साथ बाकी चीजों की कीमत और उनकी कस्टम ड्यूटी का आंकलन हो रहा है / इस घटना को लेकर गलत खबरें चल रही हैं, इसलिए वो सब कुछ साफ करना चाहते हैं /

हार्दिक ने यह भी बताया कि घड़ी की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ है और बहुत सारी घड़ी नहीं जब्त की गई हैं / उन्होंने आगे लिखा कि उनके उपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं और उन्होंने कस्टम अधिकारियों का पूरा सहयोग किया है / अधिकारियों भी हार्दिक का सहयोग करते हुए पूरी प्रक्रिया आसानी से निपटा रहे हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि वो कानून के तहत काम करने वाले इंसान हैं /