PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पंजाब भवन पहुंचकर एक बार फिर से अपना कार्यभार संभाला / कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नवजोत सिंह सिद्धू को बधाई दी / पंजाब कांग्रेस प्रधान का कार्यभार संभालने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया /
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं के लिए डेरा बाबा नानक में एक चबूतरा बनाया जाना चाहिए, ताकि जो श्रद्धालु करतारपुर साहिब नहीं जा सकते वह इस चबूतरे से गुरुद्वारे के दर्शन कर सकें / उन्होंने बकायदा इस चबूतरे के आकार का भी जिक्र किया /
उन्होंने कहा कि यह चबूतरा 100 फुट चौड़ा और 60 फुट ऊंचा हो, जहां से गुरुद्वारा साहिब साफ तौर पर दिखाई दें, ताकि श्रद्धालु अपनी अरदास कर सकें / आपको बता दें कि, इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहे /




























