PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

हाईवे पर चली गोलियां, बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत, दूसरा घायल

bike riding miscreants fired bullets at two youths, one killed, the other injured

PTB Crime News मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून हाईवे पर बदमाशों ने दहशत का माहौल बनाया हुआ है / 48 घंटों के भीतर एक बार फिर बाइक सवार दो बदमाशों ने हाइवे पर जा रहे दो युवकों पर गोलियां बरसा दीं / एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया है /

घटना देर रात की है, जहां एक होटल में काम करने वाले ओडिशा प्रांत के निवासी दो युवक नरेश और सुदर्शन अपना काम खत्म कर मंसूरपुर स्थित अपने कमरे पर लौट रहे थे / जैसे ही वे गांव खानुपुर के निकट पहुंचे, वहां बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया / 

घायल सुदर्शन ने बताया कि दोनों युवकों ने उनसे लूटपाट की कोशिश की, लेकिन उनके पास कुछ नहीं मिलने पर उन्होंने दोनों पर गोलियां बरसा दीं / गोलियां लगने से नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुदर्शन घायल हो गया / वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मेरठ की ओर फरार हो गए / 

सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया / पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा / हाईवे पर दो दिन के भीतर फायरिंग की यह दूसरी घटना हुई है / इससे पहले छपार क्षेत्र में बाइक सवार अर्पित गोयल की चार गोलियां मारकर हत्या की गई थी, जिसमें पुलिस अभी तक खाली हाथ है /