PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

सपना चौधरी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

haryanvi dancer sapna chaudharys troubles increased court issued arrest warrant

PTB मनोरंजन News हरियाणा : हरियाणा की डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं / लखनऊ कोर्ट ने डांसर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है / सपना चौधरी पर डांस कार्यक्रम रद्द करने और टिकट के पैसे वापस नहीं करने का आरोप है / अब इस मामले में कोर्ट में अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी /

इस मामले में एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर पुलिस को आदेश दिया है कि अगली सुनवाई में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाए / कोर्ट को सपना चौधरी के खिलाफ आरोप तय करने हैं, इसलिए उन्हें कोर्ट में हाजिर रहना बेहद जरूरी है / इस मामले में अपने खिलाफ एफआईआर लिखे जाने के बाद सपना चौधरी ने शिकायत को खारिज करने का आवेदन दिया था, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया /

ये एफआईआर सपना चौधरी के खिलाफ आशियाना पुलिस स्टेशन में साल 2018 में 14 अक्टूबर को लिखी गई थी / आरोप था कि 13 अक्टूबर को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर 3 से रात 10 बजे तक का शो ऑर्गेनाइज किया था / इस मामले में सपना चौधरी के अलावा प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्यय जैसे नाम हैं /

कोर्ट में दाखिल शिकायत में जानकारी दी गई है कि ये दर्शकों ने 300-300 रुपए देकर इसकी टिकट खरीदी थी / सपना चौधरी के इस शो को देखने के लिए हजारों लोग मौजूद थे लेकिन जब 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आई तो दर्शकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था /