PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

बड़ी ख़बर, जमींदार ने बेटी को पहले मरी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया, मानसिक तौर पर था परेशान,

ludhiana the landlord shot his daughter and blew herself up in shri muktsar sahib Punjab

PTB Shocking न्यूज़ श्री मुक्तसर साहिब : श्री मुक्तसर साहिब के गांव माहूआना में एक जमींदार ने अपनी बेटी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी को गंभीर अवस्था में लुधियाना डीएमसी रेफर किया गया है /

गांव माहूआना में करीब 18 एकड़ जमीन के मालिक जगविंदरपाल सिंह जग्गी ने आज यानि शुक्रवार की सुबह अपने घर में पहले अपनी बेटी विश्वदीप कौर को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली / गोलियों की आवाज सुनने पर पड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे तो घटना का पता चला /

इस उपरांत लोगों ने दोनों घायलों को बठिंडा के सिविल अस्पताल दाखिल कराया / जहां पर करीब 50 वर्षीय जगविंदरपाल सिंह की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी करीब 25 वर्षीय विश्वदीप कौर की गंभीर हालत के चलते लुधियाना DMC रेफर कर दिया गया /

बताया जा रहा है कि मृतक जगविंदरपाल सिंह की पत्नी और मां की पहले कोरोना के चलते मृत्यु हो चुकी है / अब परिवार में बाप-बेटी ही थे / बताया जाता है कि पत्नी और मां की मृत्यु के बाद से जगविंदरपाल सिंह मानसिक तौर पर परेशान रहता था / इसी परेशानी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया /