PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

ओ.पी. सोनी ने कहा चन्नी सरकार के ऐतिहासिक फ़ैसले से पंजाब में कांग्रेस शासन के दूसरे कार्यकाल के लिए करेगी रास्ता आसान,

landmark decisions of channi government would pave the way for second term of congress regime in punjab op soni jalandhar

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : उप मुख्य मंत्री ओ.पी. सोनी ने आज कहा कि मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से लिए गए ऐतिहासिक फ़ैसले पंजाब में कांग्रेस सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए रास्ता आसान करेंगे /

उप मुख्यमंत्री, जिन के साथ राज्य कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी, कैबिनेट मंत्री प्रगट सिंह, संसद मैंबर चौधरी संतोख सिंह, पंजाब तकनीकी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन महेन्दर सिंह के.पी., विधायक सुशील रिंकू, अवतार हेनरी जूनियर, रजिन्दर बेरी, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया भी मौजूद थे, ने स्थानिय कांग्रेस भवन में हुई वर्करों की मीटिंग को संबोधन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स.चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से देश में सब से सस्ती बिजली मुहैया करवाने,

बिजली और पानी के बकाया बिल माफ करने, लाल लकीर के अंदर जायदाद वाले ज़मीन मकान मालिकों को मालिकाना हक देने समेत अन्य कई वायदे पूरे किये गए हैं / उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार की तरफ से 90 प्रतिशत से अधिक चुनावी वायदे पूरे किये जा चुके हैं जबकि बाकी वायदे पूरे करने के लिए ठोस यत्न किये जा रहे हैं /

सोनी ने कहा कि चन्नी सरकार की तरफ से लिए गए फ़ैसलों ने वर्करों में एक नया विश्वास पैदा किया है, जिस से राज्य में पार्टी ‌ और मज़बूत होगी / उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है क्योंकि सरकार की तरफ से फंडों के लिए सभी प्रमुख माँगें पहले ही पुरी की जा चुकीं हैं / अब विधायकों को अपने -अपने क्षेत्र के कामों को समय पर पूर्ण करना यकीनी बनाना चाहिए /

उन्होंने कहा कि चन्नी सरकार की तरफ से हर वर्ग तक पहुँच की जा रही है और उनकी भलाई के लिए हर संभव प्रयास किया का रहा है / इससे पहले सभी नेताओं की तरफ से श्री हरीश चौधरी का कांग्रेस भवन में स्वागत किया गया / इस दौरान पार्टी नेताओं की तरफ से पूर्व प्रधान मंत्री इंद्रा गांधी को उन के जन्म दिन पर श्रद्धा के फूल भी भेंट किये गए /