PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में नए टैलेंट और जोश से भरे चेहरों के साथ दो दिन का 'टैलेंट ह... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में सांस्कृतिक उल्लास एवं रचनात्मकता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में “खेलो इंडिया संवाद” का आयोजन; पीएम मोदी के फिट और विकसित भारत क... एच.एम.वी. में सशस्त्र सेनाओं के युद्ध वीरों एवं वीर नारियों का सम्मान, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल की जिला स्तरीय बास्केटबॉल में शानदार उपलब्धि, अंडर-14, 17 व 19 गर्ल्स टीमों ने... भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र...

पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने कहा शहीद हुए किसानों के परिवार को 10-10 लाख रु और एक सरकारी नौकरी मुहैया करवाए मोदी सरकार,

Former cabinet minister Avtar Henry said that the Modi government should provide Rs 10 lakh each and a government job to the families of the martyred farmers Jalandhar

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा तीनों कृषि बिल रद्द करने पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के उप प्रधान अवतार हैनरी ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा की करीब एक साल तक किसानों ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन किया और किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच कई चरणों की बात हुई थी लेकिन सरकार क़ानून वापस लेने को तैयार नहीं थी।

उन्होंने कहा की तीनों कृषि कानून शुरू से ही अंसवैधानिक रहे है और अगर मोदी सरकार जिद न करती तो आज 700 से अधिक किसान शहीद न होते। हैनरी ने कहा शहीद हुए किसानों की शहादत सदा अमर रहेगी और हमारी आने वाली पीढ़ीया भी यह याद रखेंगी की किस तरह देश के किसानों ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर किसानों और किसानी को बचाया। हैनरी ने कहा पंजाब और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की पतली हालत को देखते हुए मोदी के पास और कोई विकल्प नहीं था

क्यूंकि इन्ही राज्यों में खासकर भाजपा के खिलाफ किसानों में नाराजगी किसी से छिपी नहीं थी। कई जगह तो भाजपा के नेताओं की एंट्री भी बंद हो गयी थी। ऐसे में कृषि कानूनों को वापिस लेने के का फेंसला सिर्फ किसान वर्ग की वोटें हासिल करना है। अंत हैनरी ने मोदी सरकार से मांग की है कि जो किसान बागवानों के हित में आंदोलन करते हुए शहीद हुए हैं उन्हें केंद्र सरकार 10-10 लाख रु मुआवजा दे और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मुहैया करवाई जाए।