PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

किसान आंदोलन के पूरी तरह से खत्म होते ही सफर हो जायेगा महंगा, जाने बड़ी वजह,

Punjab what will be the effect of toll tax on the end of peasant movement FASTag Recharge PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद पंजाब की अर्थव्यवस्था में अब बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा / इसका सबसे पहला असर राजमार्गों का निर्माण करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनियों पर होगा क्योंकि किसानों के विरोध के कारण पिछले डेढ़ साल से पंजाब में बंद पड़े राज्य के मुख्य मार्गों और एन.एच.ए.आई. के टोल प्लाजा खुल जाएंगे,

हालांकि आम लोगों को अब सड़कों की जाने वाली आवाजाही के लिए टैक्स देना पड़ेगा और कई लोगों को तो अपने फास्ट टैग भी रीचार्ज करवाने पड़ेंगे, क्योंकि पंजाब के लोग किसान आंदोलन के कारण बिना रोड टैक्स के मुफ्त में आवाजाही कर रहे थे, इसका सीधा असर NHAI पर लंबा सफर करने वालों पर पड़ेगा /

इससे ऐसे तमाम लोगों को रोजगार मिलेगा, जो इन टोल प्लाजा पर पहले काम कर रहे थे / पंजाब में इसका दूसरा असर रिलायंस के शॉपिंग मॉल्स और स्टोर्स के अलावा अडानी ग्रुप के स्टोर्स पर देखने को मिलेगा / पंजाब में रिलायंस ग्रुप में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 10 हजार पंजाबियों को रोजगार दिया हुआ था /

अब रिलायंस के स्टोर खुलने के बाद यह रोजगार दोबारा वापस आएगा और इससे पंजाब का राजस्व भी बढ़ेगा / किसानों के विरोध के कारण मोगा के पास अडानी समूह के स्टोर्स बंद कर दिए गए थे, अब इनके दोबारा खुलने की संभावना बन जाएगी / इससे कार्पोरेट जगत में सकारात्मक संदेश जाएगा और पंजाब में एक बार फिर निवेश का माहौल पैदा हो सकता है /

किसानों के आंदोलन खत्म होने के बाद पंजाब में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि किसान आंदोलन के कारण पंजाब में अस्थिरता की स्थिति थी और कई बार ट्रेनें रोके जाने के कारण पर्यटक पंजाब से मुंह मोड़ने लगे थे, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने के बाद पर्यटक एक बार फिर पंजाब को प्राथमिकता देंगे, लेकिन आपको यह भी बता दें कि इस सारी प्रक्रिया के शुरू होने के समय में नवंबर तक का समय लग सकता है, लेकिन उसके बाद तो सभी को अपने FAStag रिचार्ज करवाने पड़ सकते हैं /