PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

रेलवे ट्रैक पर हुआ जोरदार बम विस्फोट, ट्रेनों की आवाजाही हुई पूरी तरह से ठप,

Naxalites blew up railway track in Jharkhand The movement of trains came to a complete halt PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ झारखंड / रांची : भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के नेता प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुवा और लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरियों को बम ब्लास्ट कर उड़ा दिया / घटना के बाद डीजल लोकोमोटिव का इंजन पटरी से नीचे उतर गया /

इससे हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर परिचालन ठप हो गया / कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोकी गईं / इससे पहले शुक्रवार को देर रात एक बजे टोरी-लातेहार के रेलखंड पटरी उड़ा दी / सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह चौकस रहने का निर्देश दिया गया है / प्राप्त सूचना के अनुसार, नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है /

बड़ी बात तो यह है कि इस वारदात में किसी की मौत या चोट नहीं आई है / मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन पहुंच चुके हैं और ट्रैक को सुधारने का काम चल रहा है / बीते दिनों झारखंड में नक्सलियों ने तांडव मचाया था / माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने 19 नवंबर से 20 नवंबर की रात तक भारत बंद रखने का एलान किया है /

नक्सलियों ने टोरी रिचुघुटा डेम स्टेशन का रेलवे ट्रैक उड़ा दिया, जिसके कारण कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गए हैं, साथ ही इसे लेकर राज्यभर में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह चौकस रहने का निर्देश है / एक करोड़ के इनामी नक्सली की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने शनिवार को भारत बंद का आह्वान किया है /