PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे भैणी साहिब, नामधारी सतगुरु उदय सिंह से की मुलाकात,

punjab cm charnjit singh channi meets namdhari satguru udai singh at bhaini sahib ludhiana Punjab

PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शनिवार काे भैणी साहिब पहुंचे / यहां नामधारी समाज के सतगुरु उदय सिंह से मुलाकात की / इस दौरान चन्नी ने सतगुरु उदय सिंह के साथ विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की / पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस दाैरे काे काफी अहम माना जा रहा है /

मुख्यमंत्री बनने के बाद चन्नी पहली बार नामधारी समाज के हेडक्वार्टर पहली बार पहुंचे हैं / इस दाैरान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का सम्मान भी किया गया / इस दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने एस्ट्रो टर्फ और फुटबॉल ग्राउंड का जायजा लिया / सतगुरु उदय सिंह ने हॉकी के लिए नामधारी समाज की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेकर उनकी तारीफ की /

उल्लेखनीय है कि नामधारी हेडक्वार्टर से हर मुख्यमंत्री का झुकाव रहता है / खासकर कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों का भैणी साहिब से ज्यादा जुड़ाव रहा है। पहले भी कई नेता यहां आते रहे हैं / इसके अलावा दूसरे दलाें के नेता भी सतगुरु से मुलाकात करते रहे हैं / पंजाब में नामधारी समुदाय का व्यापक जनाधार है /

अगले साल हाेने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के लुधियाना दाैरे काे काफी अहम माना जा रहा था / इस दाैरान लुधियाना कांग्रेस के कई बड़े नेता माैजूद रहे / इस दाैरे की मीडिया काे भनक तक नहीं लगी / लुधियाना में पिछले दिनाें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी दाैरा कर चुके हैं /