PTB न्यूज़ शिक्षा : सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट कपूरथला रोड के मीडिया विभाग द्वारा विशव टेलीविज़न दिवस पर टेलीविज़न पर सेमिनार करवाया गया जिसमें एंकर, थिएटर आर्टिस्ट, रेडियो एंकर गुरविंदर सिंह और एक्टर एंड डायरेक्टर करण देव जगोता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत एमडी प्रो.मनहर अरोड़ा, को-एड कॉलेज डायरेक्टर डॉ.वीना दादा, प्रिंसिपल डॉ.आर.के पुष्करणा, स्टाफ मेंबर्स द्वारा बुके भेंट करके किया गया।
गुरविंदर सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को टेलीविज़न के इतिहास और कैसे टेलीविज़न मनोरंजन के साथ साथ इनफार्मेशन और एजुकेशन का एक स्रोत बन चूका है। उन्होंने छात्रों को टेलीविज़न के लिए डॉक्युमेंट्रीज़, शार्ट फिल्म्स, स्क्रिप्ट राइटिंग, क्रिएटिव राइटिंग आदि के लिए टिप्स दिए। करन जगोता द्वारा छात्रों को कैमरे के सामने खड़े होने, बोलने, एक्सप्रेसशन आदि के बारे में बताया।
इस दौरान छात्रों द्वारा आने वाली परेशानियों के बारे सवाल पूछे उन्हें दूर किया। फैकल्टी मेंबर्स जसप्रीत कौर, रणपिंदर कौर और पुनीत ने वोट ऑफ़ थैंक्स किया। प्रिंसिपल डॉ.आर.के पुष्करणा ने कहा कि इस तरह के लेक्चर्स छात्रों के लिए लाभदायक होते हैं और इनसे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है।



































