PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग को लगा दूसरा बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने दिए आदेश,

Punjab and Haryana High Court ban on action against badal family buses orders to restore permits leaving buses Chandigarh Raja Warring

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बड़ा झटका लगा है / पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बादल फैमिली की ऑर्बिट बसों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी है / HC ने पंजाब सरकार को एक घ्ंट के भीतर ऑर्बिट बसें रिलीज कर उनके परमिट बहाल करने के लिए कहा है / हाईकोर्ट में ट्रांसपोर्ट कंपनी के वकील ने कहा कि सरकार ने बिना नोटिस के उनके खिलाफ कार्रवाई की है /

उनकी तरफ से टैक्स भी सही ढंग से भरे गए थे / इसके बावजूद राजनीतिक बदले की वजह से यह कार्रवाई की जा रही थी / कोर्ट में बादल फैमिली की ऑर्बिट एविएशन की तरफ से पेश हुए वकीलों ने बताया कि इस कंपनी में 50 से ज्यादा बसें चल रही हैं / सरकार ने उनके टैक्स की लेट पेमेंट की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें इसकी मंजूरी दी गई कि वो किश्तों में टैक्स जमा कर दें / 11 अक्टूबर को ऑर्डर मिलने के बाद उन्होंने पहली किश्त जमा करा दी /

अचानक 18 अक्टूबर को यह ऑर्डर वापस ले लिए गए / इसके बाद भी 27 को उनकी तरफ से टैक्स जमा कराया गया, फिर 12 नवंबर को ऑर्डर जारी कर बसों के परमिट रद्द कर दिए गए / इसके बाद उन्होंने पूरा टैक्स जमा करा दिया और विभाग से नो ड्यूज सर्टिफिकेट भी ले लिया / इसके बावजूद उनके परमिट कैंसिल कर दिए गए / यही नहीं, बसों को भी जब्त कर दिया गया / उन्होंने हाईकोर्ट में यही बात रखी कि जब टैक्स भी जमा है तो फिर अवैध तरीके से बबसों पर बदले की वजह से कार्रवाई की जा रही है /