PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामलों से फिर बिगड़े हालात, रोजाना मिल रहे हैं फिर से हजारों मरीज,

covid 19 more than 92 thousand cases are reported daily in us Washington Corona virus PTB Big Breaking News

PTB Shocking न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका में कोरोना महामारी अपना प्रकोप दिखा रही है और एक साल बाद फिर यहां हालात बिगड़ते जा रहे हैं / संक्रमण के मामले पिछले एक सप्ताह में 18 फीसदी की औसत दर से लगातार बढ़ रहे हैं और प्रतिदिन 92,800 संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं / यह बढ़ोतरी देश के कई हिस्सों में देखी जा रही है जो पिछले साल कोविड-19 के उछाल के दौरान देखी जा रही थी /

देश अभी भी 4.87 करोड़ संक्रमितों और 7.94 लाख मौतों के साथ दुनिया में पहली पायदान पर बना हुआ है / अमेरिका में स्वास्थ्य संक्रमण सेवाओं के निदेशक डॉ. एंथनी फॉसी ने इस सप्ताह बढ़ने वाले मामलों को लेकर पहले ही आगाह किया है / उन्होंने कहा कि देश में टीकों की कमी नहीं है लेकिन कई लोग खुराक लेने से बच रहे हैं और क्रिसमस में सार्वजनिक जगहों पर खुलकर हिस्सा ले रहे हैं / इससे महामारी एक बार फिर पैर पसार सकती है /

अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग की एजेंसी द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार कोविड -19 के पुष्ट या संदिग्ध मामलों वाले मरीज एक साल पहले की तुलना में देश के 15 राज्यों में अधिक आईसीयू बेड ले रहे हैं / कोलोराडो, मिनेसोटा और मिशिगन में हालात ज्यादा खराब हैं / यहां अस्पतालों में भर्ती दर क्रमश: 41, 37 और 34 प्रतिशत है / मिशिगन में क्रिसमस पर सार्वजनिक कार्यक्रम धड़ल्ले से जारी हैं /

उधर, व्हाइट हाउस की ओर से जेफ जेंट्स ने देश में लॉकडाउन की आशंका से इनकार किया / अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने जर्मनी और डेनमार्क की यात्रा को लेकर चेतावनी जारी की है / कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर यूरोपीय देशों की यात्रा के लिए जारी इस एडवाइजरी में यात्रा टालने के लिए कहा गया है / फिलहाल सीडीसी ने दुनिया भर में 75 जगहों को लेकर यात्रा प्रतिबंध जारी किया है जिसमें अधिकतर यूरोपीय देश ही हैं /